शहर में गांजा, सप्लाई करने पहुंचे तस्कर,वाहन चैकिंग के दौरान दस लाख का गंजा जप्त

1. थाना सिटी कोतवाली में वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो में अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

2. मादक पदार्थ गांजा के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

जप्ती:

 • 20 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹10,00,00

गिरफ्तार आरोपी:

 1. आदित्य कुचबदिया, पिता अतुल कुचबदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी साजली, थाना सनौधा, जिला सागर (म.प्र.)

 2. पंकज कुचबदिया, पिता विनोद कुचबदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुखीसेवनिया, थाना सुखीसेवनिया, जिला भोपाल (म.प्र.)

 3. कोहिनूर कुचबदिया, पिता धरम राज कुचबदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पथरिया, थाना पथरिया, जिला दमोह (म.प्र.

बिलासपुर सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया तथा उनके दिशा-निर्देश पर रेड कार्यवाही की गई।

रेड के दौरान ज्वाली नाला के पास संदिग्ध तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पीठू बैग में गांजा बरामद हुआ, जिसमें—

 • आदित्य कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹3,50,000/-

 • पंकज कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹0,000/-

 • कोहिनूर कुचबदिया के पास से 06 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹3,00,000/-

कुल 20 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹10,00,000/- को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया गया।

इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध एंड-टू-एंड विवेचना कर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर आधारशिला सैनिक स्कूल की अंडर -१५ की फुटबॉल टीम,…
Cresta Posts Box by CP