सैनिक स्कूल की फुटबॉल प्रतियोगिता,आधारशिला सैनिक स्कूल की फुटबॉल टीम अंबिकापुर रवाना।

बिलासपुर आधारशिला सैनिक स्कूल की अंडर -१५ की फुटबॉल टीम, आल इंडिया सैनिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग ले रही है। यह टूर्नामेंट सैनिक स्कूल अंबिकापुर में दिनांक २० अप्रैल से २५ अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा| यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देशभर के सैनिक स्कूलों के बीच आयोजित की जाती है, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। 

इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ग्रुप F में शामिल है। जिसमे सैनिक अंबिकापुर, सैनिक स्कूल भुबनेश्वर , सैनिक स्कूल संबलपुर एवं सैनिक स्कूल कोरुकोंडा जैसे प्रतिष्टित टीम शामिल है टीम के खिलाड़ी पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

टीम के खिलाड़ी निम्नलिखित हैं:

लिआश्रम पिबारेल (कप्तान), राजवर्धन सिंह राजपूत (उप कप्तान), रौशन कुमार, उत्कर्ष राज, , धीरेंद्र सिन्हा, देवयांश शर्मा, अश्विनी कुमार, आरव तिवारी, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, आदित्य कनौजिया, अभीक बरेठ, अगस्त्य दुबे, अंशुमान सोनी, चिराग कुमार सिन्हा, इशव कुमार लालवानी|

फुटबॉल टीम के साथ विद्यालय के उप-पप्राचार्य  जोशी जोस, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष . उत्तम कुमार साहू, फुटबॉल कोच हिमांशु शर्मा तथा शिक्षक सत्यनारायण टीम का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व कर रहे हैं।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास होता है।

विद्यालय के डायरेक्टर  एस के जनास्वमी , प्राचार्य श्रीमती जी आर मधुलिका एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मंत्री  लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए…
Cresta Posts Box by CP