
CBSE Class 10 Board Result 2026
Aadharshila Vidya Mandir New Sainik School को यह घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है कि सत्र 2025–26 के CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।
इस वर्ष कुल 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के प्रमुख मेधावी छात्र-छात्राओं में—
Vinayak Gupta – 97%
Katyayni Sahu – 97%
Vaishali Sahu – 97%
Goonj Singh Patel – 96%
Sujata Sahu – 96%
Vidya Rajput – 95%
Pranav Kumar Soni – 94%
Yunit Sahu – 94%
Somesh Kashyap – 93%
Mohammad Imdad Hussain – 93%
Agastya Nigam – 91%
Ekta Agrawal – 91%
Harsh Nayak – 90%
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।
विद्यालय की इस सफलता में School Integrated Program (SIP) एवं सशक्त Teaching Methodology की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षकों द्वारा अपनाई गई activity-based learning, concept clarity, regular assessment तथा personalized guidance ने विद्यार्थियों को विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में सहायता की। 5A आधारित शिक्षण पद्धति—Aim, Action, Analysis, Application एवं Assessment—के प्रभावी क्रियान्वयन से विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।
इस उत्कृष्ट परिणाम का विशेष श्रेय SIP के expert faculties—Vikas Sir (Science Expert), Mukesh Sir (Mathematics Expert), Mr. Pritam, Mr. Ritesh, Mr.Diptanshu, Ms.Surbhi, Ms. Mousmi, Ms. Sonali, Mr. Tejeswar, Mr. Amitesh, Ms. Uma, Ms. Shradha John, Mr. Rohan, Ms. Jagriti, Mr. Satyanarayan—तथा विद्यालय के समस्त अनुभवी TGT शिक्षकों को जाता है, जिनके समर्पित मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों ने विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुँचाया।
Chairman डॉ. अजय श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मूल्य-आधारित शिक्षा के माध्यम से जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनाना है।
Director एस. के. जनस्वामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना, सतत मूल्यांकन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
प्राचार्य जी. आर. मधुलिका ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम निरंतर अभ्यास, अनुशासित अध्ययन एवं टीमवर्क का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।
विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।