बिलासपुर, मुख्यमंत्री के टेबल पर हमेशा दिखने वाला बिसलरी का पानी बॉटल अब कभी नजर नहीं आएगा, बिसलेरी का पानी बॉटल सीएम की टेबल पर ऐसे रखा जाता था मानो वो इसका प्रचार कर रहे है इसका सीधे साधे सीएम की छवि पर असर पड़ रहा था और अच्छा संदेश नहीं जा रहा था, जाला झाड़ू न्यूज़ ने इसे संवेदनशील मानते हुए उठाया, इस मामले चीफ सेकेट्री विकासशील एक कदम आगे निकले मामले को तुरत संज्ञान में लेते हुए करवाई की ,और सीधे सरल मुख्यमंत्री की छवि के अनुरूप बिसलेरी की बॉटल की जगह कांच के गिलास में उनकी टेबल में पानी रखने के निर्देश जारी किए और इसका पूरी तरह पालन भी हुआ और अब मुख्यमंत्री की टेबल पर सादे कांच के गिलास में पानी रखा नजर आता है, हम चीफ सेकेट्री के संवेदनशीलता के आभारी है जिन्होंने इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई की , वैसे चीफ सेकेट्री विकासशील को बेहतर प्लानर और इंप्लीमेंट के लिए जाना जाता उन्होंने काम के प्रति संवेदनशीलता ही उनकी पहचान है।