राहुल गांधी अडानी का विरोध करते है, लेकिन कांग्रेसी पार्षदो ने अडानी को जमीन आबंटन का किया मौन समर्थन , विरोध भी नहीं किया उल्टे खाना खाकर आए , बल्कि भाजपा पार्षदों ने जनहित के मामले में अपनी ही सरकार को घेर दिया।

बिलासपुर, राहुल गांधी अडानी का विरोध करते है हर भाषण में उसका विरोध करते है लेकिन कांग्रेसी पार्षद नगर निगम द्वारा अडानी गैस पाइप प्लांट के लिए जमीन देने के मामले मौन समर्थन देते है इतना ही नहीं बल्कि उसका लजीज खाना खाकर आते है भला ऐसे में कैसे कांग्रेस पर जनता भरोसा करेगी , बिलासपुर नगर निगम द्वारा अडानी गैस पाइप लाइन के लिए जगह दी गई हालांकि ये जगह मुफ्त में नहीं दी गई नियम शर्तों के तहत दी गई है लेकिन अडानी को लेकर राहुल गांधी दिन रात बयान देते है हर मंच से अडानी के मामले उठते कोई भी मौका नहीं चूकते लेकिन उनके पार्टी के पार्षद अडानी को जमीन देने के मामले का विरोध नहीं करते नगर निगम की सामान्य सभा में जब मामला आया तो भाजपा भाजपा ने अडानी को जमीन देने के प्रस्ताव को बहुमत से पास कर दिया विपक्ष की ओर से एक शब्द किसी ने नहीं बोला किसी ने विरोध नहीं किया , कम से कम जिस पार्टी का नमक खा रहे है उसके नाम पर  अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी के नाम पर एक बार तो अडानी को जमीन देने का विरोध करना था लेकिन कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध नहीं किया और मौन समर्थन कर दिया।अबे ऐसे राहुल गांधी की मेहनत जिसे आम लोग समझ रहे है लेकिन उनकी पार्टी के ही पार्षद उनके कहे मुताबिक नहीं चल रहे पार्षद जनप्रतिनिधि की छोटी इकाई है लेकिन लोगों तक पहुंचने कांग्रेस की बात पहुंचाने का मजबूत आधार है अगर यही प्रतिनिधि कांग्रेस की बात राहुल गांधी की बात नहीं छोटे सदन में आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नहीं करेंगे तो कांग्रेस कैसे चल रही है इसको बताने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस नेताओं का चरित्र बदल गया इसलिए कांग्रेस की सरकारें भी बदलते जा रही है क्योंकि ये चरित्र वोट देने वाली जनता भी देख रही है। बल्कि भाजपा पार्षदों को सलाम है जिन्होंने अपनी सरकार होते हुए गलत बात का विरोध किया जनता के लिए अपनी सरकार के का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर , नगर निगम की सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षद…
Cresta Posts Box by CP