बिलासपुर , नगर निगम की सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षद कम और, भाजपा पार्षदों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया, कांग्रेस से ज्यादा भाजपा पार्षदों ने नगर निगम पर वसूली का आरोप लगाया, कांग्रेस तो गिने चुने मामले में जिसमे उनका इंटरेस्ट था उस मामले पर फोकस करती रही लेकिन भाजपा पार्षद ने सभी वार्डों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण और पार्किंग के नाम पर सील की गई जगह को वसूली करके खोलने का आरोप लगाया है बात सच भी है अवैध निर्माण के कारण ही आज शहर में पार्किंगकी समस्या है , लेकिन जब नगर निगम अवैध वसूली करके अगर छूट देगा तो फिर समस्या बढ़ेगी ही , भाजपा पार्प्रषदकाश यादव ने वार्डो में अवैध निर्माण और उससे राजस्व की प्राप्ति का सूची मांगी है सभी वार्डों में अवैध निर्माण का मामला उठाया कांग्रेस पार्षद मनहर कौशिक ने भी अवैध निर्माण और वसूली का मुद्दा उठाया। इस सब के बीच सभापति ने भी निगम कर्मियों के वसूली की बात को सही बताया और कर्मियो के कहना नहीं मानने का आरोप लगाया। बार बार अतिक्रमण की बात पर मेयर शहजादी कुरैशी पर भड़क गई और बोली अगर आप सड़क पर अतिक्रमण चाहती है तो प्रस्ताव पास कर देते है इसके शहजादी चुप हो गई और सुधार कर बोली कि केवल फल सब्जी वाले को फाइन करके जल्द छोड़ दे।
