बिलासपुर, महिला आरक्षण बिल लोक सभा के विशेष सत्र 16,17,18में पारित होने वाला है भाजपा महिला नेत्रियों की बांछे खिल गई मोदी सरकार को धन्यवाद देते नहीं थक रही है, भाजपा प्रदेश महामंत्री हर्षिता पांडे महापौर पूजा विधानी सहित भाजपा नेत्रियों ने प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण बिल बीके लिए मोदी सरकार को महिलाओं को सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया हर्षिता पांडे ने कहा कि 14प्रतिशत से अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा कई सरकारें आई और गई लेकिन इस बिल पर किसी ने ध्यान नहीं दिया भाजपा बिना आरक्षण के महिला पार्टी में महिलाओं को आरक्षण देने वालीपार्टी है , पचास प्रतिशत आरक्षण पर महिला नेत्रियों ने कहा कि आज खुशी का मौका है 33प्रतिशत आरक्षण बड़ी उपलब्धि है , आरक्षण रोटेट होते रहेगा ये भाजपा का विकसित भारत संकल्प अभियान का हिस्सा है महत्वपूर्ण सरकारी संस्था से दूर महिलाएं अब इन संस्थाओं में बैठकर नीति निर्धारक का दायित्व निभाएंगी,मेयर पूजा विधानी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो महिलाओं को पुरुषों की सीट पर भी जगह मिलेगी अखिर मुझे पार्टी ने मौका दिया ही है मै साक्षात उदाहरण हूं। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा सहित महिलाएं उपस्थित थी, महिला आरक्षण बिल से लोक सभा और विधान सभा में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी हर क्षेत्र में उनको जगह मिलेगी महिलाओ की स्थिति मजबूत होगी मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है, हमारी पार्टी और सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने में आगे रही है सीएम रमन सिंह की तारीफ करते हुए प्रदेश महामंत्री हर्षिता पांडे ने कहा कि रमन सिंह ने महिला मुखिया राशन कार्ड , महिला को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया महिलाओं के आरक्षण की दिशा में सबसे पहले रमन सिंह ने कदम बढ़ाया।
