
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार*
*कहा : साय सरकार के सहयोग से विधानसभा बिल्हा रच रहा विकास का नया कीर्तिमान*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर जल संसाधन विभाग के अंतर्गत विकासखंड बिल्हा एवं विकासखंड पथरिया को 123 करोड़ रु के विकास कार्यों की स्वीकृति साय सरकार द्वारा दे दी गयी है। इस कार्य में विधानसभा बिल्हा के विकासखंड बिल्हा में अंतर्गत शिवनाथ नदी पर निर्मित मोतिमपुर एनीकट से सिंचाई करने सौर ऊर्जा संचालित उग्रहन सिंचाई योजना उड़नताल निर्माण कार्य हेतु लागत रू. 67 करोड़ 9 लाख 50 हजार रु है, इस योजना से 1800 हेक्टेयर खरीफ एवं 150 हेक्टेयर रबी, कुल 1950 हेक्टेयर क्षेत्र में पाईप लाईन के माध्यम से उद्वहन द्वारा सिंचाई किया जावेगा इसके साथ ही विकासखंड. पथरिया में पथरिया बैराज हेतु 56.06 करोड़ रु के कार्य शामिल है। योजना से 1640 हेक्टेयर खरीफ एवं 285 हेक्टेयर रबी, कुल 1925 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जावेगा
इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि परिश्रम से किया गया कोई भी कार्य संभव हो सकता है, किसी भी कार्य की सफलता उस कार्य के प्रति निर्धारित लगन एवं परिश्रम पर निर्भर करती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र के दौरान इन कार्यों के प्रती मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का ध्यान केंद्रित करते हुए प्रस्ताव रखा गया था जिसे साय सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है। इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के “अन्नदाताओं” (किसानों) को सीधा लाभ होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। श्री कौशिक ने कहा कि इस कार्यों से क्षेत्र में जल स्तर में सुधार होगा और हजारों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। यह परियोजना भू-जल संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बिल्हा में समग्र विकास को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य सरकार से निरंतर सहयोग मिल रहा है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही विकासपरक सोच का परिणाम है। श्री कौशिक ने बताया कि जब सेवा और सुशासन का संकल्प एक साथ होता है, तभी विकास की अमिट कहानी लिखी जाती है। यही संकल्प विकास की गति को नया आयाम देता है, और इसी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्य, जो बिल्हा के साथ – साथ पूरे प्रदेश को विकास के नए कीर्तिमान दे रहा है।
