बिलासपुर, जिले मै अवैध उत्खनन का मामला जिला पंचायत की सामान्य सभा में उठा बिल्हा, कोटा मस्तूरी तखतपुर बेल तरा में अवैध उत्खनन का मामला सदस्यों ने उठाया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के प्रतिनिधि ने इंदु इमैजिका द्वारा अवैध मुरूम मिट्टी के खुदाई कर रहा है , मामले में खनिज अधिकारी सबीना बेगम ने बताया कि अभी छह लाख का जुर्माना किया गया है, कोमल सिंह और अन्य सदस्यों ने बताया कि कार्रवाई के बाद भी खुदाई जारी है , खनिज अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई हुई और जाकर कार्रवाई करेंगे, और अब मामला कोर्ट में पेश करेंगे क्यों कि शैलेश अग्रवाल मान नहीं रहा है , उदय बंद , घुटकू, ऊर्तुम, तुर्कडीह, लम्हेर,,कोटा में पहाड़ काटने का मामला विधायक अटल के प्रतिनिधि आदित्य दीक्षित ने उठाया , कहा कि बीस एकड़ में पहाड़ कट रहा है खनिज विभाग ने साथ जाकर जांच करने की बात कही है लमेर नाला अवैघ खुदाई के कारण सकरा हो गया है खनिज अधिकारी ने सबकी जांच करने का भरोसा दिया है।, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्यों की आड़ में पंचायत में अवैध खुदाई और रेत निकल रहा है इस पर लगाम लगाने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए।, कोटा विधानसभा में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग सदस्यों ने की आँगन बाड़ी जर्जर होने का मामला सदस्यों ने उठाया, जिला पंचायत अध्यक्ष ने तालाब किनारे आंगन बाड़ी बनाने पर आपत्ति की कहा कि मैडम फोन में बात कर रही है और बच्चा पानी में डूब गया इसलिए केंद्र बनाने से पहले सदस्यों को बताए दिलीप लहरिया के प्रतिनिध ने नल जल केजगह पाइप फूटने की बात कही सदस्यों ठेकदारों के भुगतान का हिसाब मांगा है , जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सी एम एच ओ के बैठक में बिना बताए गायब रहने पर नोटिस जारी किया । सदस्य दामोदर कांत ने बनेसर में कोल डिपो से फसल बरबाद होने का मुद्दा उठाया और खनिज अधिकारि ने जांच करने का भरोसा दिया हैग्रामोद्योग अधिकारी ने बैठक में नहीं आने की शिकायत पर कहा स्टाफ नहीं अगर अध्यक्ष बोलेंगे तो कम्प्यूटर आपरेट को भेज देंगे।
