बिलासपुर, भारत माला का घोटालेबाज एसडीएम निर्भय कुमार साहू की गिरफ्तार कर लिया गया है, सरकार को चुना लगाने वाला मुख आरोपी एसडीएम साहू की सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद एसीबी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, एसडीएम साहू ने पद का दुरूपयोग कर शासन को चुना लगाया मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसार किरण, पटवारी दिनेश पटेल, पटवारी लेखराम देवांगन , जमीन दलाल हरमीत खनूजा,के साथ मिल कर नायक बांधा उगेतरा, उरला, भीलवाडीह, टोकरी में जमीनों को छोटे छोटे टुकड़े में करके सरकार से अधिक मुवायज वसूला और आपस में बाट लिया , इसके अलावा नायक बाँधा की जमीन में दुबारा मुवायजा दिलवाया और बाट लिया, सरकार को कई करोड़ का चुना लगाने वाले एसडीएम को सुप्रीम कोर्ट ने भी राहत नहीं दी। वैसे सरकारी जमीन राजस्व अधिकारियों के माध्यम से भूमाफियाओं के कब्जे में है ,जिसकी कई बार खरीदी बिकी करके नामी बनाया गया है सरकार केवल जमीन के मामले जांच तो अरबों रुपए का घोटाला सामने आयेगा, लेकिन राजस्व मंत्री की इसमें अभी तक दिलचस्पी नहीं दिखी है।
