आदिवासी छात्राए गर्भवती, सर्व आदिवासी समाज आक्रोशित, कहा संग्रहालय बनाने, पेंटिंग बनाने से नहीं जमीन में सुरक्षा करनी होगी, सुभाष परते।

बिलासपुर, बीजापुर की आदीवासी छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है, नक्सल प्रभावित इलाके में ये शर्मनाक घटना ने सब को झकझोर दिया सर्व आदिवासी समाज ने घटना पर रोष व्यक्त किया है , सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग अध्यक्ष सुभाष परते ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार सुशासन, विकास की बात करते है लेकिन हमारी बेटियों के साथ ये करतूत हमारे आदिवासीयो पर सीधा हमला आदिवासियों के संग्रहालय बनाने से नहीं जमीन उनकी सुरक्षा करनी होगी , पीढ़ित छात्राओं को सरकारी नौकरी दिया जाना चाहिए दोषी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए दोषी अधिकारी कर्मचारी को बर्खास्त किया जाए , जो अधिकारी आदिवासी छात्राओं की रक्षा नहीं कर पा रहे है उनको छोड़ा नहीं जाना चाहिए शासन को ऐसे अधिकारयों को तुरत बर्खास्त करना चाहिए। घटना को लेकर समाज में आक्रोश है , पहले नक्सली से अब शासन के अधिकारियों के कारण आदिवासी खतरे में है। सुभाष सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग आदिवासी विभाग क्या कर रहा , अगर समय पर मॉनिटरिंग होती तो ये घटना नहीं होती , समीक्षा बैठक की असलियत सामने आई है , आदिवासियों के संग्रहालय, पेंटिंग बनाने में आदिवासी विभाग को ज्यादा दिलचस्पी है बजाए सरकारी योजना की समीक्षा कर आदिवासी को वास्तविक फायदा कैसे मिले इस पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंक आए दिन ऐसी घटना हो रही है फिर आदिवासी विभाग क्या कर रहा है , कार्रवाई नहीं हुई तो युवा प्रभाग के लिए आंदोलन का रास्ता खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ) छ. ग. संभागीय…
Cresta Posts Box by CP