कोटा विधानसभा में सर्व आदिवासी समाज की बैठक और होली मिलन।

*सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ) छ. ग. संभागीय बैठक संपन्न l*

 बिलासपुर  रविवार को कोटा परिक्षेत्र के घोंघा जलाशय ( कोरी डेम) विश्राम गृह मे सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग) संभाग बिलासपुर की एक दिवसीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया  सुभाष सिंह परते – प्रान्ताध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ) छ. ग.* के आदेशानुसार जिला बिलासपुर युवा प्रभाग के आह्वान पर बैठक आयोजित किया गया जिसमे *संभाग बिलासपुर सर्व आदिवासी समाज के* 200 से ज्यादा की संख्या मे प्रमुख पदाधिकारीगण – सामाजिकगण उपस्थित रहे आयोजित इस बैठक मे संगठन के विस्तार, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, संभागीय सामाजिक समस्याओ की जानकारी, समाज को आर्थिक एवं राजनीतीक रूप मे सशक्त करने हेतु चिंतन मंथन कर संगठनात्मक समीक्षा करना ही उक्त आयोजित बैठक का मुख्यतः संगठनात्मक विषय रहा जिसमे उपस्थित समस्त प्रमुख पदाधिकारियों ने संगठन के समक्ष प्रमुखता के साथ अपने अपने विचार, प्रस्ताव रखे प्रांताध्यक्ष  सुभाष सिंह परते  ने समस्त लोगों के विचार प्रस्ताव को अमल मे लाने के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति कार्ययोजना के तहत कार्य करने संगठन को संभागीय जिलों के समस्त ब्लॉको मे ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने विस्तार करने हेतु निर्देशित कर आह्वान किया जिस पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों समाजिक जनों ने संकल्पित होकर एकता के साथ कार्य करने हेतु सहमति प्रकट किये *प्रदेश सचिव- श्रीमान आयुष सिंह राज जी* ने संगठन से जुड़े हुये समस्त लोगों से पदाधिकारियों से समाज को तोड़ने वाले भ्रामक विचारों से, नकरात्मक लोगों से सदैव सचेत सावधान रहने, दूर रहने आदिवासी समाज को एकजुट करने व्यक्तिगत स्वार्थ, लाभ आकांक्षा रहित सर्व आदिवासी समाज जन हित मे निस्वार्थ काम करने हेतु निवेदन आह्वान अपील किये कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये *बिलासपुर जिलाध्यक्ष  शिव नारायण चेचाम  ने आये हुये समस्त लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर आभार प्रकट किये उक्त आयोजित बैठक मे श्रीमान सुभाष सिंह परते, आयुष सिंह राज, शिव नारायण चेचाम, मनोज मरावी, मनीष ध्रुव, सूरज मरकाम, राजेंद्र पोर्ते, भागीरथी ध्रुव,धनसिंह आर्मो, विजय ध्रुव, खोरबहरा मरावी, ननकी राम जगत, राम प्यारे नेताम, सुनील मरकाम, गया राम मरावी, संजू मरकाम, लाल सिंह मरावी, उमेश कुमार, जनक मरकाम, दीपक कुमार ध्रुव, धन्नू नेताम, राज कुमार ध्रुव, जनक राम मरावी, परमेश्वर आर्मो, राहुल नेताम, अंकित नेताम, अनुज ध्रुव, नकुल मरावी, मनोज चेचाम, रविशंकर आयाम, सत्यम नेताम, राजेश ध्रुव, महासिंह नेताम, अविनाश ध्रुव, लक्ष्मीनारायण, संदीप नेताम इत्यादि सहित सैकड़ो की संख्या मे सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी, सामाजिकगण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बिग ब्रेकिंग* *बारहवीं के हिंदी विषय का पेपर लीक के…
Cresta Posts Box by CP