बिलासपुर, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने गैस के दाम बढ़ाए जाने को अमानवीय करार दिया है , कहा कि आम आदमी महंगाई से पहले ही परेशान है अब भाजपा सरकार ने गैस के दाम साठ रुपए से ज्यादा बढ़ा दिए है , जीएसटी भी के कारण गैस महंगा तो हुआ ही गैस खत्म खत्म होने के बाद 15दिन में नम्बर लगाने की अवधि भी अब 25दिन कर दी गई है, एक से ज्यादा में सिलेंडर लोगो को लेना पड़ेगा , 1003रुपए अस्सी पैसे के सिलेंडर में जनता के बीस पैसे भी सरकार अंदर करेगी क्योंकि बीस पैसे कोई लौटाता नहीं न चलन में ये पैसे भी जनता पर बोझ बनेगा , पहले भी युद्ध हुए लेकिन गैस, पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ी। आम गरीब आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ने से आर्थिक बोझ भी लोगों पर पड़ेगा , कांग्रेस ने कभी महंगाई बढ़ने नहीं दी आम गरीब वर्ग का ख्याल रखा लेकिन भाजपा सरकार आपदा में अक्सर ढूंढने वाली और कमाई करने वाली सरकार है जनता इसका बदला लेगी । कांग्रेस पार्टी आम गरीबों के साथ है इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।
