असमा सिटी और रामा लाइफ सिटी के उपभोक्ता नहीं पटा रहे बिजली 45 लाख से ज्यादा का बकाया, लाइन कटी।

*सकरी उपसंभाग में मास डिस्कनेक्शन कर विद्युत बिल बकाया राशि वसूली और लाइन विच्छेदन किया गया*

आज दिनांक 07.02.2026 को बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए. के. Ambust सर के आदेशानुसार एवं अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में सकरी उपसंभाग में मास डिस्कनेक्शन किया गया डिस्कनेक्शन के लिए 08 टीम का गठन किया गया। डिस्कनेक्शन में 46 बकायादारों से पांच लाख नौ हजार आठ सौ अट्ठाइस रुपए की वसूली की गई। 81 उपभोक्ताओं का लाइन काटा गया जिसकी राशि पैतालीस लाख सैंतालीस हजार नौ सौ आठ रुपए है।

मास डिस्कनेक्शन में असमा कॉलोनी के सात कनेक्शन जिसकी बकाया राशि पंद्रह लाख छत्तीस हजार थी काटा गया, ग्राम मेंड्रा के राजकुमार बकाया राशि 83974/-, संस्कृति विहार के साधना सूर्यवंशी बकाया राशि 64731/-, पंकज कुमार बकाया राशि 62164/-, राजेश वर्मा असमा सिटी बकाया राशि 51006/-, पूजा साहू सकरी बकाया राशि 44233/-, श्यामा साहू बकाया राशि 44016/-, दीपक कुमार सूर्यवंशी ग्राम सईदा बकाया राशि 40837/-, अनिल कुमार गुप्ता सागरदीप 39120/-, श्याम बाई ग्राम सईदा 37458/-, तरुण कुमार त्रिवेदी रामा लाइफ सिटी बकाया राशि 37116/-, परदेशी सकरी बकाया राशि 35779/- और अन्य बकायादारों का लाइन काटा गया।

आज के डिस्कनेक्शन में कार्यपालन यंत्री सिटी विजिलेंस  सी पी गढ़ेवाल,  एस के मुख्तार, श्रीमती पूर्णिमा सिंह,  अनुपम सरकार, सहायक यंत्री  प्रमोद कुमार चौबे,  जीतेश दिव्य,  वरदान खलखो, कनिष्ठ यंत्री कु. कंचन खूंटे एवं सकरी उपसंभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,*एसईसीएल मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य आयोजन,…
Cresta Posts Box by CP