मैदान में कप्तान होली में सैकड़ों अपराधियों पर कार्रवाई। चौक चौराहों पर पुलिस, एस एस पी कर रहे निगरानी।

बिलासपुर,शहर के सभी चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं जहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारी तैनात है और 78 पेट्रोलिंग वाहन उनमें एक एक अधिकारी के साथ 6-6 जवान और करीब 37 बाइक पेट्रोलिंग है जिसमें की 2-2 जवान हैं । हमारे सभी जवान मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु IPS , और सभी अधिकारियों ने कल सभी प्वाइंट को रात्रि 02 बजे तक चेक किया होलिका दहन चल रहा था, और सभी जगह खैरियत है ।

साथ ही होली पर्व के मद्देनजर व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

▪️ 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

▪️ 337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर की कार्यवाही

▪️ अवैध हथियार एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

 *मुख्य बिंदु* 

▪️ 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाश – धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार

▪️ 36 आदतन अपराधी – धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

▪️ 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर

▪️ 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्यवाही

▪️ 22 आरोपियों पर धारा 25, 27 Arms Act के तहत गिरफ्तारी

▪️ 64 प्रकरण – आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब पर कार्यवाही

 *बिलासपुर पुलिस की अपील :* 

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*झेरिया धोबी समाज के वार्षिक अधिवेशन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल…
Cresta Posts Box by CP