लिंगयाडीह के धरने को सौ दिन, कांग्रेस के दोनों अध्यक्ष और नेता मशाल लेकर निकले।

लिंगियाडीह के 138 परिवारों के संघर्ष के 100 दिन पूरे, लिंगियाडीह की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस ने दिया अपना पूर्ण समर्थन* :-

बिलासपुर |  लिंगयाडीह में बेजा कब्जा के नाम पर तोड़ फोड़ के विरोध में लोगों को धरना देते सौ दिन हो गए, हालांकि निगम ने अभी और तोड़ फोड़ से इंकार किया है लेकिन लिखित में कुछ ई लोगो के पास नहीं है इसलिए विरोध जारी है।, लिंगियाडीह के 138 गरीब परिवारों को बेदखली से बचाने के लिए जारी ‘बचाओ आंदोलन’ ने  1 मार्च दिन रविवार को अपने संघर्ष के 100 ऐतिहासिक दिन पूरे कर लिए। इस अवसर पर अपोलो रोड सब्जी मार्केट चौक पर शाम 6 बजे निकली विशाल ‘मशाल श्रृंखला’ ने शासन और प्रशासन के अधिकारियों की रातों की नींद उड़ा दी है।

100 दिनों की यह लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया प्रशासन की उस सुस्ती और तानाशाही पर करारा तमाचा है, जो अब तक गरीबों की जायज आवाज को अनसुना कर रही थी। आज की इस मशाल श्रृंखला में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब और विपक्षी दिग्गजों की मौजूदगी ने अधिकारियों के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें खींच दी हैं। आंदोलन की सबसे मजबूत कड़ी यहाँ की ‘नारी शक्ति’ रही है। पिछले 100 दिनों की कठिन लड़ाई के बावजूद महिलाओं का हौसला कम होने के बजाय और फौलादी हो गया है। आज जब सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में जलती मशालें थामीं, तो ऐसा लगा मानो पूरा लिंगियाडीह अन्याय के खिलाफ एक दीवार बनकर खड़ा हो गया हो। महिलाओं ने दोटूक चेतावनी देते हुए कहा— “चाहे लाठी चले या गोली, हम अपना घर नहीं छोड़ेंगे।”

इस आंदोलन को अपना पुरजोर समर्थन देने कांग्रेस के  नेता । मशाल शरैली निकाली, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  महेंद्र गंगोत्री  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *सिद्धांशु मिश्रा,* पूर्व विधायक *शैलेश पांडे* , *प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला* ,जितेंद्र पांडे, शिवा मिश्रा,पंकज सिंह, मोनू अवस्थी, पवन शर्मा, डॉ. रघु साहू , विनोद साहू और श्याम मूरत कौशिक ने एक सुर में कहा कि प्रशासन अपनी हठधर्मिता तुरंत छोड़े, वरना यह मशाल की आग कलेक्ट्रेट तक पहुंचने में वक्त नहीं लेगी। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि “प्रशासन गरीबों की छत छीनने की जो साजिश रच रहा है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 100 दिनों का यह धैर्य अब प्रशासन की चूलें हिलाने के लिए काफी है।”

इस विशाल प्रदर्शन में स्थानीय प्रतिनिधियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भी बड़ी फौज शामिल रही, जिनमें विनय पिंकू पांडे, हिमांशु राई, मयंक सिंह गौतम, सुर्य मणि तिवारी, सुनील सोनकर, रामा बघेल, ॐ कश्यप,राहुल वधवानी,परसराम कश्यप, दिनेश घोरे, प्रशांत मिश्रा, श्रवण मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, सिद्दार्थ भारती, आदर्श सेवते, लखन कश्यप और महेश्वर साहू ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं संगठन की ओर से पिंकी बत्रा, शिल्पी तिवारी,अन्नपूर्णा ध्रुव , दिलीप कौशिक और ब्रह्मदेव सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा,डॉ राहुल, रंजीत सिंह, अर्पित केशरवानी,अजय यादव,विक्की यादव, विकास दुबे, ने भी आंदोलन को धार दी।

नेताओं ने स्पष्ट चेताया कि यह केवल 138 घरों की लड़ाई नहीं है, बल्कि बिलासपुर के हर उस गरीब की लड़ाई है जिसके सिर से छत छीनने की कोशिश की जा रही है। 100 दिन पूर्ण होने पर यह संदेश साफ है कि लिंगियाडीह अब झुकने वाला नहीं है। शासन-प्रशासन की फाइलों में दबकर रह गए न्याय को अब सड़कों पर खींच लाया गया है। यदि जल्द ही इन परिवारों के पक्ष में न्यायसंगत फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र और निर्णायक बनाया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम मे यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी,जानकी देवांगन ललित मानिकपुरी सुखमति मानिकपुरी रामबाई मानिकपुरी सावित्री यादव अर्पण पटेल सावित्री साहू फूलबाई साहू कुमारी कश्यप सविता गोस्वामी पिंकी देवांगन जानू ध्रुव प्रीति साहू अनिता पाटील दुर्गा श्रीवास सुशीला श्रीवास शुक्रवारा यादव अनिता पाटील लीला पाटिल उर्मिला पाटिल दिनेश यादव रतन यादव सीमा केवट रानी देवांगन शीला सिंह सरिता राजपूत नंदनी ध्रुव मालती मानिकपुरी राम बाई मानिकपुरी मुन्नी गोड चंदकली निषाद जानकी गोद उर्मिला मानिकपुरी रश्मि अहिरवार जगमोहन सिंह चौहान महेश्वर साहू सोनिया केवट रामचरण कुर्मी सावित्री साहू फूलबाई साहू सीता केवट कुमारी यादव दिनेश यादव जगमोहन सिंह रतन यादव फागूराम रामशरण चैतराम बलराज साहिल चतुर सिंह प्रशांत मिश्रा मानिकपुरी सुमन अंजनी बहाटे रामप्रकाश निर्मला यादव जमुना शर्मा संगीता प्रजापति कुमारी निषाद आशा सुबोध सुमन मरकाम अंजली यादव भजन सिंह गांधी कौशिक घर वंदना डे रूपा डे दिलीप कौशिक शंकर सिंह किरण तिवारी किरण धुरी शारदा नगरकर अशोक शुक्ला राम मुराद कौशिक बंटी बत्रा प्रवेश पटवा पिंकू पांडे सूर्यमणि तिवारी मयंक सिंह हिमांशु रोई सोनी ध्रुव प्रदीप धनकर आकाश यादव सूरत कौशिक सुरेश यादव शैलेश कश्यप आदित्य श्रीवास्तव अशोक सूर्यवंशी उमेश कश्यप संदीप बाजपेई राहुल वाधवानी महेश मिश्रा नितेश शर्मा कमलेश मानिकपुरी किरण धोरी शकुंतला साहू अवधेश कश्यप विष्णु धनकर मनोज शर्मा घनश्याम कश्यप संदीप कश्यप हितेश देवांगन सुनील सोनकर नीरज सोनी गणेश वर्मा दिनेश घोरे संगीता ठाकुर अनीता नवरात्रि प्रीति पटनवार भोलाराम साहू अर्जुन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र में मंडी से…
Cresta Posts Box by CP