शहर संभाग नेहरूनगर में विद्युत विभाग द्वारा सघन जाँच अभियान
अब बिजली चोरी पड़ेगा मंहगा
65 लोग विद्युत चोरी करते पकडे गये, अब उन्हें पटाना होगा 15 लाख 60 हजार का बिल
बिलासपुर 28 फरवरी 2026.
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है जिसमें विभिन्न इलाकों में कार्यरत विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को एकजुट कर छापामार कारवाई की जा रही है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए. के. अम्बष्ट के मार्गदर्शन तथा बिलासपुर नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता पी. श्रीनिवास राजू के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता बी. बी. नेताम ने अपनी टीम के साथ नेहरू नगर जोन, गोल बाजार जोन और सरकंडा जोन के कई क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान टीम ने 370 कनेक्शन कि जाँच कि जिनमे से 16 लोगों को मीटर बायपास, डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनके विरूद्ध बिजली चोरी का प्रकरण बनाकर 15.60 लाख रुपए का बिल जारी किया गया है। ऐसे लोगों से निपटने के लिए विद्युत वितरण कंपनी बिलासपुर क्षेत्र द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है. कार्यपालन अभियंता के नेतृत्व में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के साथ तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने अलग-अलग इलाकों में सघन जाँच की करवाई की है . इस सम्बन्ध में कार्यपालन अभियंता नेताम ने कहा बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी. तथा विद्युत मीटर या विद्युत कनेक्शन में किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ बर्दाश्त नही किया जायगा,
बिजली चोरी करते पकडे गये लोगों की सूची इस प्रकार है- श् रघुवीर राजपूत पुराना बस स्टैंड , किरण वैश्य पुराना बस स्टैंड, अजय कुमार कश्यप सलूजा विहार , गिरीश सोनी तेलीपारा , मंजू मुरारका श्रीकांत वर्मा मार्ग , सोनू यादव नूतन चौक , विष्णु वंशकार नूतन चौक , विनय कौशिक नूतन चौक , गायत्री यादव सरकंडा.।
