खनिजो के अवैध परिवहन पर 04 हाइवा वाहन जप्त।

बिलासपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26/02/2026 एंव 27/02/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु लोफन्दी कच्छार लछनपुर लमेर घुटकू निरतु कोनी बिरकोना मोपका चकरभाठा क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा तथा खनिज मुरुम का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। लोफन्दी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।इस प्रकार जप्त कुल 04 हाइवा वाहनों को पुलिस थाना सकरी, कोनी व चकरभाठा की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, रायपुर बिलासपुर रोड में देर रात स्कार्पियो को तेज…
Cresta Posts Box by CP