तेज रफ्तार बुलेट की सवारी 20 वर्षीय युवक की मौत, बिना हेलमेट सवारी भारी पड़ी,सीएम के निज सहायक के फोन से मिली मेडिकल सुविधा, लेकिन देर हो गई।।

रफ़्तार की कहर ने ले ली 20 वर्षीय युवक की जान…

रात 10 बजे मे थाना सिविल लाइन किसी काम से गया था, उसी समय थाना प्रभारी किशोर केवंत जी कार्य से बाहर निकल ही रहे थे, तभी हम दोनों आपस मे बाहर ही चर्चा परिचर्चा करने लग गए, अचानक से बाहर से जोरदार आवाज आयी, दोनों बाहर की तरफ दौड़े थाने से मात्र 100मीटर कि दूरी पर चर्च के सामने एक युवक बुलेट 650सीसी पेड़ से टकराकर जमीन पर गिरा हुवा पड़ा था, और वह भारी भरकम वजनी गाड़ी युवक के ऊपर, थाना प्रभारी और हमने
मिलकर युवक के ऊपर से गाड़ी को हटाया, फिर युवक हेलमेट पहनें हुवा था उसे खोला गया, तब तक वहा भीड़ जमा हो चुकी थी किन्तु वो सब मदद करने के बजाये विडिओ फोटो बनाने मे व्यस्त हो गए, थाने से बहोत से पुलिस कर्मी भी घटना स्थल पहुंच गए, सिविल लाइन मे भारी व्यस्तता के कारण पेटोलिंग गाड़ी को लेट होने लगा तो हमने अपने निजी वाहन मे पुलिस की मदद से युवक को डालने लगे तभी भीड़ से एक डाक्टर निकल कर आये जिन्होंने अपना कर्तव्य दिखाते हुए तुरंत युवक को मुँह लगाकर सीपीआर देना चालू कर दिया,
तभी जब युवक को गाड़ी मे डाले ही तभी मदद करने के लिए पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा भैया दौड़ते भागते हुए उनोहने भी गाड़ी मे युवक के साथ हॉस्पिटल तक मेरे साथ गए, तब तक अपोलो के डॉक्टर गाड़ी मे ही युवक को लगाकर सीपीआर देने क प्रयास करते रहे, अंत मे सिम्स अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गयी, सबके इतने प्रयास के बावजूद युवक की जन नहीं बच सकी इसकी दुःख जीवन मे सदैव रहेगी,

उसके बाद उसके जेब की की तलाशी लिया गया तो उसमे एक आधार कार्ड मिला जिसमे युवक का नाम मेहुल सिंह पिता सुरेंद्र सिंह निवासी पथलगावं लिखा मिला, हमने तुरंत मुख्यमंत्री  के निज सहायक भाई दीपक आंध्रे  को इस घटना की जानकरी दी उन्होंने तत्काल पथलगावं विधायक श्रींमती गोमती साय दीदी को सुचना दिए, दीदी ने तत्काल उनके परिजन को सुचना दी, और मुझे भी फोन लगाया अपने छेत्र की जनता की चिंता करते हुए उन्होंने सभी कार्यवाही को जल्द से जल्द कहा,

आज सुबह से मुख्यमंत्री के निज सहायक और स्वास्थ्य विभाग देखरेख करने वाले बड़े भैया Tulsi Kaushik  ने
सक्रियता दिखाते हुए जिला प्रशाशन से सभी कार्यवाहियो को जल्द से जल्द करने कहा और उनके घर पथलगाव तक जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्ता भी करवाई गयीमुझे हमेशा दुख रहेगा भरसक प्रयास करने के बावजूद
इतने कम उम्र के युवक की जान नहीं बचा पाए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
भारतीय राजनीति में पहली बार *"डिप्टी सीएम अरुण साव बने…
Cresta Posts Box by CP