
* एसीबी बिलासपुर की बड़ी सफलतम कार्यवाही।
* *दो करोड़ छै लाख सैंतीस हजार छै सौ( 20637600/-)रुपए का गबन कर स्टेट बैंक बिल्हा को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली स्टेट बैंक बिल्हा कीस्टेट बैंक की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ गिरफ्तार।
*कैशियर की संदिग्ध मोबाइल भी एसीबी द्वारा जप्त।
* बिल्हा स्टेट बैंक शाखा बिलासपुर में दिनांक 19.12.24 से 02.01.25 के मध्य बैंक के कर्मचारियों और अन्य के साथ मिलकर पद का दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड में और खातों में छेड़छाड़ कर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 20637600 /-रूपये (करीब दो करोड़ छै लाख रुपए))का गबन कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाए जाने के संबंध में कार्यवाही हेतु स्टेट बैंक शाखा बिल्हा जिला बिलासपुर के शाखा प्रबंधक पीयूष बारा द्वारा आर्थिक अपराध अन्वेषण /एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय रायपुर में शिकायत की गई थी जिस पर स्टेट बैंक बिल्हा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा एवं अन्य के विरुद्ध दिनांक 19.1.26 को धारा 13 (1) A,13(2) पीसी एक्ट 1988 एवं धारा 316(5),318(4),61(2),338,336(3),340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई विभागीय जांच में भी कैशियर तेजवथ और अन्य को आर्थिक अनियमितता करना और उक्त राशि का गबन करना पाया गया था। एसीबी बिलासपुर द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान स्टेट बैंक के विभागीय जांच रिपोर्ट और अपने स्तर पर संकलित साक्ष्य से कैशियर एवं अन्य के द्वारा उक्त राशि का गबन करने का साक्ष्य पाए जाने से पिछले कुछ दिनों से एसीबी बिलासपुर की टीम लगातार कैशियर की तलाश में लगी हुई थी ।कैशियर तेज़वथ के आज बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आए होने की सूचना मुखबिर से एसीबी को प्राप्त होने पर उन्हें एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 26.02.26को पकड़ा जाकर अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी के पास मिले मोबाइल को जांच हेतु जप्त किया गया है।जप्त मोबाइल से आर्थिक अनियमितता से संबंधित कई तथ्यों के खुलासे की उम्मीद है। कैशियर द्वारा बैंक कर्मचारी और अन्य के साथ मिलकर उक्त राशि को कई लोगों के खातो में ट्रांसफर कर दिया गया था तथा उस बात को छिपाने के लिए पैसे को बैंक की कई सेवाओं जैसे पेय पदार्थ,भोजन,किराया,रखरखाव आदि मद पर खर्च करना बताया गया था।।।गिरफ्तार कैशियर जून 2025 से निलंबित है तथा वर्तमान में रिजनल बिज़नेस ऑफिस ( RBO )जगदलपुर में अटैच है किंतु वह जून 2025 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थी।कैशियर तेजवथ मूलतः जिला खम्मम आंध्रप्रदेश की रहने वाली है तथा घटना की अवधि में वह स्टेट बैंक शाखा बिल्हा बिलासपुर में पदस्थ थी।गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्यवाही की जा रही है।
