श्रीवास समाज के क्रिकेट प्रीमियम लीग का उदघाटन।

बिलासपुर,समाज में सामाजिक गतिविधि के साथ-साथ खेल का आयोजन – त्रिलोक चंद्र श्रीवास (बिलासपुर मे श्रीवास प्रीमियर लीग का शुभारंभ) बिलासपुर में मुंगेली नाका चौक मैदान में श्रीवास सेन समाज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समाज के प्रांत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास, ने किया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष  चित्रकांत श्रीवास एवं अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष  सुरेंद्र श्रीवास ने किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे  त्रिलोक श्रीवास् ने कहा कि समाज में किसी भी समाज में सामाजिक गतिविधि सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन, समाज में जागरूकता और और एकजुटता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होता है,  त्रिलोक श्रीवास ने आयोजन समिति को भव्य आयोजन करने हेतु अपने शुभकामनाएं भी दिया, इस अवसर पर कार्यक्रम को महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास सुरेंद्र श्रीवास ने भी संबोधित किया, इस टूर्नामेंट में पूरे छत्तीसगढ़ से सेन श्रीवास समाज के खिलाड़ी बंधु भाग ले रहे हैं, कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव  चंद्रमणि श्रीवास एवं आभार आयोजन समिति के विकास श्रीवास ने व्यक्त किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीवास समाज के संभागीय कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सहसचिव सुमित श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, आशीष श्रीवास, शुभम श्रीवास विनय श्रीवास निखिल श्रीवास मनोहर श्रीवास विनोद श्रीवास आभास श्रीवास प्रमोद श्रीवास सोनू श्रीवास मोनू श्रीवास सहित कांग्रेस नेता मंगल वाजपेई गोविंदi यादव, पार्थ किशन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
: बिलासपुर। विगत दिनों राजकिशोरनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई…
Cresta Posts Box by CP