बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जो छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया है 2047 तक विकसित राज्य बनाने का जो सपना उन्होंने दिखाया है वह जुमला है क्योंकि इसमें ना तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है मजदूरों को उनके मजदूरी का उचित रोजी नहीं दिया जा रहा है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कोई भी ठोस काम इसमें नहीं दिख रहा है एससी एसटी ओबीसी वर्ग के लिए आर्थिक उत्थान के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं ह सिर्फ विकसित राज्य बनाने का जुमला ही है भाजपा को चाहिए कि 2047 नहीं अभी तो 2028 2033 का लक्ष्य रखकर बजट बनाना था प्रदेश को विकसित करने का यह सिर्फ एक झुनझुना है जुमला है
