नगर निगम की समस्या पर अमर धरम और महापौर ने पार्षदों के साथ ली बैठक, बोले पैसे की कोई कमी नहीं।

बिलासपुर। नगर निगम भाजपा पार्दषद द ल की बैठक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक,  महापौर पूजा विधानी की अप्सम बैठक।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर के विभिन्न वार्डो की प्रमुख समस्याओं एवं मेयर इन कौंसिल की तैयारियों को लेकर वृहद रूप से चर्चा की गई। उपस्थित सभी पार्शदों ने आगामी 13 फरवरी को होने वाली मेयर इन कौंसिल की बैठक में एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया। विधायक अमर अग्रवाल ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर विकास के कार्यो के लिए कभी धन की कमी नहीं होगी। आप सभी पार्शद इतने अधिक संख्या में है अतः आपको समस्त शक्तियों का अहसास सदन में दिखाई पड़नी चाहिये। विधायक द्वय एवं महापौर ने सभी पार्शदों एवं मेयर इन कौंसिल के सदस्यों से चर्चा कर उनके वार्डो की समस्याओं का हाल चाल जाना। उन्होंने वार्डो की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि आप सभी पार्चुषद ने हुए जनप्रतिनिधि है। आप सभी का हम मान सम्म्मान करते है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि के नाते उनकी समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी आप सभी पर है। आपके वार्डो के विकास कार्यो का दायित्व हम सभी का है। इसके लिए किसी प्रकार धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। भाजपा पार्षद दल को सदैव पार्टी की रीति नीति व सिद्धांतों पर कार्य करना है।
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने सभी पार्षदों की हौसला आफजायी की। प्रारंभ में भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से बंधु मौर्य, श्याम साहू, विजय ताम्रकार, तिलकराम साहू, प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, संजय यादव, मोती गंगवानी,  दिनेश देवांगन, सीमा कुसुम महाबली, संजय सिंह, सुनीता जगत, रेखा पाण्डेय, रूपाली गुप्ता, दिलीप कोरी, अंजनी बबलू कश्यप, मधुबाला टंडन, गणेश रजक, अमित तिवारी, आशीश गुप्ता, दिनेश देवांगन, वल्लभ राव, राजेश दुसेजा, अंचल दुबे, श्याम कार्तिक, विजय मरावी, रमेश पटेल, जय वाधवानी, कमला पुरूशोत्तम पटेल सहित पार्शणगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर*रायपुर/अभनपुर* - संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग में आया लापरवाहीका का…
Cresta Posts Box by CP