
विद्युत विभाग द्वारा ग्राम गनियारी में मनाया गया रजत जयंती महोत्स
बिलासपुर 3 फरवरी 2026 – ग्राम पंचायत गनियारी के षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उर्जा विभाग द्वारा छत्तीसगढ रजत महोत्सव मुख्य अतिथि माननीय विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री वृत्त बिलासपुर श्री एस के जांगड़े के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 25 वर्षों में विद्युत विभाग की उपलब्धियों और विद्युत विभाग के जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा नारा लेखन, ऊर्जा संरक्षण विषय पर भाषण, विद्युत से संबंधित विषय पर क्विज और अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़ चढकर भाग लिया गया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह के द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। विधायक महोदय के द्वारा राज्य स्थापना के समय विद्युत विभाग के मध्यप्रदेश से बंटवारे और अन्य उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शीघ्र ही नवीन सृजित संभागीय कार्यालय सकरी के उद्घाटन की बात कही गई।
इस कार्यक्रम में विषिश्ठ अतिथिगण जिला पंचायत सभापति भारती माली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ माधवी वस्त्रकार, जनपद पंचायत सदस्य सावित्री श्रीवास, शिक्षा समिति अध्यक्ष अष्वनी यादव, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सरपंच ग्राम पंचायत गनियारी नागेश वर्मा, प्राचार्या डॉ पुष्पा अवस्थी, योगेश गुप्ता, संतोष अवस्थी, प्रतिभा यादव, सुमिता भास्कर, संतोषी वस्त्रकार, संजय पांडेय, अनवर खान, बसंत यादव, मोहन पाटले, रोहित साहू, ऋषभ कश्यप तथा विद्युत कंपनी के कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार, सहायक यंत्री प्रमोद चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
