प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू मारकर की हत्या।

बिलासपुर। शहर के शुभम विहार कॉलोनी में बुधवार को प्रेम प्रसंग ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब शक और गुस्से में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कांता प्रसाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम करा, थाना रतनपुर का निवासी था। उसके पिता का नाम दूज राम बताया गया है। कांता प्रसाद बिलासपुर स्थित हरी चटनी रेस्टोरेंट में कार्यरत था। रेस्टोरेंट संचालक द्वारा शुभम विहार कॉलोनी में वर्करों के लिए किराए पर लिए गए मकान में वह अन्य कर्मचारियों के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उसकी प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी, निवासी सीपत, उससे मिलने शुभम विहार कॉलोनी पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच युवक के किसी अन्य युवती से कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि कांता प्रसाद किसी और से संबंध रखता है और उसने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था।

आरोपी

देखते ही देखते मामूली कहासुनी उग्र विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में आकर युवती ने अचानक चाकू निकाल लिया और हाथापाई के दौरान चाकू सीधे युवक के सीने में जा लगा। गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और कांता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग, विवाद के वास्तविक कारण और हत्या की परिस्थितियों की गहन जांच में जुटी हुई है। इस जघन्य वारदात के बाद शुभम विहार कॉलोनी में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि प्यार कैसे एक पल में इतनी बड़ी त्रासदी में बदल गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
विद्युत विभाग द्वारा ग्राम गनियारी में मनाया गया रजत जयंती…
Cresta Posts Box by CP