नगर निगम की सामान्य सभा में मुद्दे उठाने जिला अध्यक्ष सिद्धांशु ने बनाई समन्वय कमेटी, कमेटी में निगम के पुराने दिग्गज ।

जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा  के नेतृत्व में संपन्न हुई पार्षद दलों की बैठक* 

बिलासपुर ,2 फरवरी 2026 को इंदिरा कांग्रेस भवन बिलासपुर में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा  द्वारा पार्षद दलों की बैठक रखी गई जिसका मुख्य उद्देश्य 13 फरवरी 2026 से नगर निगम में सामान्य सभा की शुरुआत होने वाली है जिस बाबत बिलासपुर शहर से जुड़े मुख्य एवं विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हेतु निर्वाचित पार्षदों व शहर के अन्य नेतागण सहित बैठक आयोजित की गई थी,

शहर के विभिन्न विषयो मे जल, रोड, सड़क, नाली, स्मार्ट सिटी एवं उसके पैसे के सदुपयोग निरंतरता व प्रॉपर्टी टैक्स, निगम द्वारा संचालित दुकानो के टैक्स हेतु महत्वपूर्ण एवं आवश्यक चर्चा हुई,

 उक्त बैठक में बिलासपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष  महेंद्र गंगोत्री  पूर्व महापौर राजेश पांडे व रामशरण यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व विधायक शैलेश पांडे पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक अर्जुनतिवारी नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप,महेश दुबे पार्षदगण रामा बघेल राजेश शुक्ला लक्ष्मी साहू जुगल किशोर गोयल पुष्पेंद्र साहू अब्दुल खान दिलीप पाटिल शंकर कश्यप ओम कश्यप अमित भारते मोहन श्रीवास सुनील सोनकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में…
Cresta Posts Box by CP