मंगला क्षेत्र मे चार स्थानो पर अलग-अलग ज्वेलरी दुकान एवं सूने मकानो मे चोरी करने वाले आरोपीयो को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार।

> मंगला क्षेत्र मे चार स्थानो पर अलग-अलग ज्वेलरी दुकान एवं सूने मकानो मे चोरी करने वाले आरोपीयो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

> आजाद चौक मंगला, मां ज्वेलरी शॉप, कुदुदण्ड, मैत्री विहार कालोनी मे सूने मकानो का ताला तोडकर एवं शटर में कटास लगाकर घटना को देते थे अंजाम।

> आरोपीयो की पता साजी हेतु घटना स्थल के आगे पीछे कुल 120 सीसीटीवी फुटेज को चेक कर आरोपीयो की गई गयी शिनाख्तग।

> आरोपीयो से चोरी गयी सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम मशरूका कुल 4,50,000 रूपये किया गया बरामद।

> आरोपी सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, आदित्य सूर्यवंशी एवं नंद कुमार केवट कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

जप्त मशरूका चांदी का जेवरात लगभग 01 किलोग्राम, सोने जैसे आर्टिफिशयल आभूषण एवं नगदी रकम कुल जुमला 4,50,000 रूपये।

नाम आरोपी

01. सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी पिता स्व. विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक जैतखाम के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

02. राहुल सूर्यवंशी पिता राजेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

03. आदित्य सूर्यवंशी पिता सुखनाथ सूर्यवशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

04. नंद कुमार केवट पिता सहोरिक केवट उम्र 19 वर्ष साकिन पटेल भवन के पास मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी में आरोपीया की पता तलाश कार्यवाही हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25.01.2026 के दरमियानी रात आजाद चौक मंगला मां ज्वेलर्स में चोरी की सूचना पर घटना स्थल के आसपास लगे 120 सीसीटीव्ही फुटेज को चेक कर आरोपीयो की पहचान कर आरोपीयो को पकड़ा गया जो रात्रि मे 04 आरोपी मिलकर घटना को अंजाम देना बताये। चोरी की गयी जेवरात को आपस मे बांट लेना जिसे अलग अलग स्थानो पर छिपाकर रखना बताये जिसे बरामद की गयी। पूछताछ दौरान सन सिटी मगला, कुदुदण्ड चांदनी चौक एवं आकाश मार्ग मैत्री विहार कालोनी में भी चोरी करना बताये। आरोपीयो से चोरी की गयी नगदी मशरूका 75000 एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती 375,000 कुल 4,50,000 रूपये की जप्ती की गयी। कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्रस्तुत किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक  निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमृत साहू सउनि० विष्णु प्रसाद साहू प्रआरः 243 शैलेष सिंह, आर0 1282 विरेन्द्र राजपूत, आर0 1124 आशीष राठौर, आर० 694 पुन्नी खाण्डे एवं आर० 1498 केशव नार्को की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, गणतंत्र दिवस पर  लगाया गए पोस्टर से कांग्रेस विधायको…
Cresta Posts Box by CP