सुशाशन शिविर के सामने ढ़ोल नगाड़ा बजा कर विरोध प्रदर्शन,बिना मांगे शराब दुकान खोला जा रहा और मांगने के बाद भी कॉलेज नहीं खुल रहा ,शुक्ला

बिलासपुर,कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत मिठू नवागांव मे जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया जिसका विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा दी गई 

झूलसती गर्मी मे सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण जन सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शिविर स्थल ढ़ोल नागाड़े हुए पंहुचे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जन अपने मांगो की दफ़ती लेकर नारे लगाते रहे 

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की सरकार बिना मांगे गाँवो मे शराब दुकान खोल रही है और मांगने के बाद भी कॉलेज और सहकारी बैंक नहीं खोल रहे हैँ सरकार नहीं चाहती की लोग पढ़े लिखें और सक्षम बने इसलिए सरकार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करती है उन्होंने कहा की ज़ब मुख्यमंत्री की घोषणा पर एक साल बाद भी अमल नहीं हुआ है तो आम जनता के आवेदन का क्या निराकरण किया जायेगा 

शुक्ला ने कहा की एक तरफ प्रधानमंत्री कहते हैँ की डीजल पेट्रोल की बचत करना है वर्क फ्रॉम होम करना है वंही दूसरी तरफ सैकड़ों गाड़ियों मे अधिकारी शिविर मे पंहुच कर ईंधन की बर्बादी कर रहे हैँ अगर यही अधिकारी अपने कार्यालय मे ईमानदारी से काम करें तो किसी भी प्रकार के सुशासन शिविर लगाने की जरूरत नहीं है 

शिविर मे प्रदर्शन की आशंका देखते हुए पुलिस फोर्स की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी प्रशासन को आशंका थी की पूर्व मे अमने एवं बहेरा मुड़ा ग्राम मे शिविर मे पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा खूब हो हल्ला हंगामा किया गया था उस घटना की पुनरावृति न हो इसलिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिँह sdop नूपुर उपाध्याय तहसील दार रोशन साहू एवं पुलिस के बाकी अधिकारी संदीप शुक्ला को घेरे रहे 

संदीप शुक्ला ने अपने ज्ञापन मे मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मे घोषित कॉलेज खोलने, बेलगहना मे सहकारी बैंक शाखा, किसानों को भू अर्जन प्रकरण मुआवजा, अघोषित बिजली कटौती, वित्त मंत्री द्वारा आवास कार्य के लिए रेत फ्री घोषणा पर अमल, आदि मुद्दों को तत्काल निराकरण की मांग रखी गई और समय सीमा तय करने की बात कही और मांगे पूरी न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी 

प्रदर्शन मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य आशीष मिश्रा मनोज बाजपेई हैप्पी गुप्ता शिव दत्त पाण्डेय रवि प्रताप सिँह मोनू दास मानिकपुरी डॉ ए के राय भुवन पटेल कपिल जायसवाल जय गुप्ता कन्हैया यादव कन्हैया गंधर्व धरम राज लाला प्रजापति जगदीश बंजारे पालेश्वर सोनी हेमंत कैवत्य चंचल उइके दिनेश घाड़गे विमलेश श्याम मनमोहन सिँह सहित हँस मणि दास राजपाल यादव शिवराम लकड़ा ईश्वर सिँह जनपद सदस्य जमुना बाई विजय भानु कल्याण सिँह भोला राम टीकाराम सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का…
Cresta Posts Box by CP