
बिलासपुर, गणतंत्र दिवस पर लगाया गए पोस्टर से कांग्रेस विधायको का नाम गायब रहा इससे नाराज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु शुक्ला ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने कांग्रेसियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाऔर कांग्रेस विधायको का पोस्टर नहीं लगने पर नाराजगी जाहिर की , कांग्रेस ने कहा कि विधायक सब बराबर है फिर कांग्रेस के विधायक का पोस्टर से फोटो गायब है जबकि सरकारी खर्च से पोस्टर बना है फिर भी विधायक के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया । जिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर भविष्य में इस तरह की पुत्रवृति रोकने की मांग की है।
