
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण का जिला स्तरीय सम्मेलन संयुक्त रूप से व्ही.बी.जी. रामजी जनजागरण अभियान को लेकर पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में सम्पन्न हुई।
कांग्रेस के लोग व्ही.बी.जी. रामजी को लेकर जनता के बीच भ्रम फैल रहे है और दुश्प्रचार करने में जुटे हुए है। यह योजना नये रूप में आवश्यक संशोधनों के पश्चात जनता के हित में लाया गया है।
बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिशेक शुक्ला ने सभी उपस्थित मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति का मूल्यांकन किया और कहा कि व्ही.बी.जी. रामजी योजना का नाम पहले नाम मनरेगा था इससे पहले यह जवाहर रोजगार योजना के नाम से था। अब इसे संशोधित स्वरूप में जी रामजी नाम दिया गया है। राम का नाम कांग्रेसियों को पच नहीं रहा है। इसलिये वे इसका विरोध कर रहे है। इस नई योजना में ग्रामीण विकास के अनेक कार्यो सहित पेयजल को भी जोड़ा गया है।
महासमुंद की सांसद एवं बिलासपुर शहर जिला प्रभारी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने आज यहॉ जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला कहा कि मनरेगा में बहुत सारी त्रुटियां थी। इस नयी योजना में 10 में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है जबकि मनरेगा में केवल 100 दिनों का ही था। मजदूरी भुगतान में भी पारदर्शिता बरती गई है। इसमें मजदूरी का भुगतान प्रत्येक सप्ताह मजदूरों के खाते में किया जायेगा इससे कहीं गड़बड़ी होने की कोई संभावना नहीं है। कृशि कार्यो के दिनों में केवल 60 दिनों का ही अवकाश दिया गया है।
क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जो भ्रांतिया फैलाई जा रही है। इस दुश्प्रचार को रोकने सभी जिला मुख्यालयों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसे मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर चरणबद्ध तरीके से ले जाया जायेगा।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि योजना के अंतर्गत विगत 5 वर्शो में लगभग दो सौ करोड़ से अधिक रूपयों का भ्रश्टाचार हुआ है। आडिट होने पर पूरा मामला उजागर हो सकता है। इस विसंगति पूर्ण भ्रश्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हमारी योजना में बीच में कोई दलाल नहीं है मजदूरी सीधे मजदूरों के खातें में हर सप्ताह जमा होगी।
पूर्व विधायक डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी ने कहा कि विकसित भारत रोजगार गांरटी योजना बदलते भारत में रोजगार का आधार स्तंभ बनेगा। अब इस योजना में राज्य सरकारों की भागीदारी भी बढ़ेगी।
प्रारंभ में बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रस्तावना रखा एवं अंत में बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सोमेश तिवारी, अवधेश अग्रवाल, ल केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
