
भाजपा की सरकार को सद्बुद्धि देने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, विजय की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने किया पाठ
0 जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा: प्रयागराज तीर्थ स्थल में शंकराचार्य के साथ अपमान साधु संतों व बटुको की छोटी खींचे जाने से से पूरा देश उद्वेलित है
बिलासपुर। मौनी आमावस्या के अवसर पर प्रयागराज तीर्थ स्थल में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ पुलिस की बदसुलूकी व साधु संतों व बटुको की चोटी खींचे जाने और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व बेलतरा के कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी की अगुवाई में शिव हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के पाठ को लेकर विजय ने बताया कि यह सब केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया गया है। विजय ने कहा कि प्रयागराज तीर्थ में शंकराचार्य जी के साथ जिस तरह का व्यवहार उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने किया है इससे पूरा देश उद्वेलित है। भाजपा की कथनी और करनी को देशवासी भलीभांति देख और समझ रहे हैं। वोटों की राजनीति करने वाली भाजपा का आचरण देशवासियों के सामने आ गया है।
विजय ने कहा कि शिव हनुमान मंदिर से हमने सुंदरकांड पाठ के जरिए भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने और शंकराचार्य जी के साथ हुए अपमान का विरोध शुरू कर दिया है। पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। विरोध की शुरुआत हमने कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर यूपी की पुलिस ने जो कृत्य किया है उसे कांग्रेस और देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे। हिंदुओं के आस्था और विश्वास के प्रतीक शंकराचार्य जी का अपमान देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ ना केवल खिलवाड़ है वरन बहुसंख्य हिन्दू अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। देश के चारो शंकराचार्य पर हिन्दुओं की अगाध श्रद्धा है। वे भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। आस्था और श्रद्धा का पैमाना ऐसा कि अनुयायी और शिष्य प्रतिदिन शंकराचार्य जी को भगवान की तरह पूजते हैं। विजय ने कहा कि यह तो अनुयायियों के साथ ही करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर सीधा चोट है। ये सभी अपने आपको आहत महसूस कर रहे हैं।
0 द्वेषपूर्ण कार्रवाई को हो चौतरफा विरोध
विजय केशरवानी ने आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस की इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई का चौतरफा विरोध होना चाहिए। प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम स्नान से रोके जाने, साधु-संतों के साथ मारपीट, बटुकों की चोटी खींचे जाने तथा द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित पुलिसिया कार्रवाई की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह घटना भाजपा सरकार के इशारे पर की गई दमनकारी कार्रवाई को दर्शाती है, जो सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। संत समाज भारत की आत्मा है और उसके सम्मान से ही सनातन संस्कृति की मर्यादा जुड़ी हुई है। सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार द्वारा संत समाज का अपमान पूरे देश की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। विजय ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो , भाजपा सरकार साधु संतों और शंकराचार्य से माफ़ी मांगे तथा भविष्य में किसी भी धार्मिक आयोजन में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उत्तर प्रदेश सरकार इसका वचन दे।
0 ये है मामला
मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के लिए रोके जाने और शिष्यों एवं पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती संगम घाट पर धरने पर बैठे गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने शंकराचार्य को नोटिस भेज दिया और उनसे शंकराचार्य पद के दावे पर ही स्पष्टीकरण मांग लिया। इस घटना के बाद से विवाद गहरा गया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिषपीठ के असली शंकराचार्य हैं कि नहीं।
संकट मोचन हनुमान रामायण मंडली चिंगराजपारा शिव बजरंगी ,रामइकबाल महतों साथीयो द्वारा आज सुंदर का पाठ किया गया जिसमें उपस्थित
विजय केशरवानी(पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष ) पूर्व पार्षद रामप्रकाश साहू शिकायत अन्य उपस्थित थे।
