भारतीय कम्यूनिट पार्टी ने लिंगयाडीह के धरने को दिया समर्थन।

लिंगियाडीह क्षेत्र में बार-बार की जा रही सर्वे और तोड़फोड़ कार्यवाही पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन (जनदर्शन)

हजारों लोग लिंगियाडीह स्थित बसंत बिहार के सामने उस क्षेत्र के निवासी हैं जहां नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले 4 माह में तीन बार अलग-अलग परियोजनाओं के नाम पर सर्वे और तोड़फोड़ की चेतावनी दी गई है। पहले सड़क चौड़ीकरण, फिर नाले के ऊपर सड़क निर्माण और अब कॉम्पलेक्स एवं गार्डन विकसित करने का हवाला दिया जा रहा है। ऐसी बार-बार योजनाओं को बदलकर लोगों को बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है, इससे क्षेत्र की जनता में असंजस और अविश्वास का वातावरण पैदा कर रही है।

निगम के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी एक ही क्षेत्र में 4 माह के भीतर 3 अलग-अलग परियोजनाओं का हवाला देकर कार्यवाही की जा रही है। इससे गरीब परिवारों का सामाजिक, मानसिक और आर्थिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चार माह पूर्व ही लगभग 150 से अधिक मकान और दुकानों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ा गया था जो जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, उस दौरान की गई कार्यवाही से लोग अभी तक उबर नहीं पाये हैं अब पुनः कार्यवाही की बात से लोग भयभीत हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें अब निगम के “किसी के साथ अन्याय नहीं होगा” जैसे वादों पर विश्वास नहीं रहा क्योंकि हर बार नई योजना लाकर पिछले 50 वर्षों से यहां रह रहे लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है।

अतः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दुर्गा नगर वार्ड नं.52, लिंगियाडीह के प्रभावित नागरिकगणों के समर्थन में आपसे निवेदन करती है कि कृपया इस विषय पर तत्काल हस्तक्षेप कर विस्तृत जांच कराई जाये तथा प्रस्तावित कार्यवाही पर रोक लगाई जाये ताकि लिंगियाडीह की गरीब जनता को बार-बार असुरक्षा और अनिश्चितता का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वि…
Cresta Posts Box by CP