
बिलासपुर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धीरेन्द्र शास्त्री पर फिर हमला बोला है सरकार का पैसा बर्बाद हो रहा है बताना तो पड़ेगा , सरकारी खर्चे से आ रहे है,बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा यहां आ कर चंदा लेना भर बन्द कर दे ये लूटने का काम कर रहे है ये बाबा कोई अच्छी शिक्षा की बात नहीं करते है हमारे यह भी बाबा है लोगो को अच्छी सिख देते परिवार घर चलाने के बारे में बताते है छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण देवता , भागवताचार्य लोगो को अच्छी सिख देते है जोड़ना सिखाते है धार्मिक बात करते है ये तो लूटने का काम कर रहे है , सरकार के पैसे से आ रहे जवाब तो देना पड़ेगा ये दोनों चंदा लेना बंद कर दे हर बार छत्तीसगढ़ चंदा लेने आते है
लिंगयडीह में गरीबों की बस्ती हटाए जाने के विरोध में 38 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पर आए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि की गरीबों के खिलाफ तुगलकी आदेश को वापस लेना चाहिए अस्सी फिट सड़क मिल गई तो फिर क्यों तोड़ फोड़ क्यों कर रहे है, बी आर यादव के समय पट्टा मिला था उनको उजाड़ने का काम कर रहे है,यहां के विधायक आरोप लगाते जो नसबंदी कांड में हंसते है श्री बघेल ने कहा कि ये बस्ती तोड़ने नहीं देंगे सरकार को अपना आदेश वापस लेना पड़ेगा आप लोग डटे रहो कांग्रेस आपके साथ है, गरीब विरोधी सरकार से लड़ेंगे
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा ये बस्तर में नक्सलियों को अदानी के लिए मार रही है सरगुजा अदानी के लिए उजाड़ रही है गरीबों के लिए ये काम नहीं कर रही है कांग्रेस पार्टी और हम सबके नेता भूपेश बघेल आपके साथ आगे ये लड़ाई लड़ेंगे गरीबों का घर टूटने नहीं देंगे
सभा में बड़ी संख्या में भूपेश बघेल को देखने महिला पुरुष पहुंचे थे सभा में भारी थी, स्वागत के लिए लोगो की भीड़ देख कर मेन चौक से भुपेश बघेल पैदल लोगो के साथ सभा स्थल तक पहुंचे भूपेश बघेल से मिलने लोग धक्का मुक्की करते रहे बघेल ने भी सभी से मुलाकात की इस दौरान भूपेश बघेल के नारे लगते रहे कार्यक्रम में पार्षद दिलिप पाटिल ने लोगो को विश्वास दिलाया कि पूर्व सीएम बघेल ने यहां आ कर समर्थन किया है हमारी लड़ाई लड़ने का वादा किया है दिलीप पाटिल ने पूर्व सीएम को बताया कि किस तरह से गरीब जिनकी दुकान घर टूटा है वो लोग परेशान है और रोजगार के लिए जूझ रहे है।
सभा को विधायक दिलीप लहरिया ने संबोधित किया कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता सब इस आंदोलन के साथ है पूर्व सीएम बघेल इसलिए यहां आए है हम लोगों ने कलेक्टर का घेराव किया था , और आगे भी हम जनता के साथ है,जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने सरकार केखिलाफ मोर्चा खोला आंदोलन का समर्थन करते हुए हुए सरकार गरीबों को परेशान कर रही है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है हमारे नेता और कांग्रेस गरीबों के साथ है। सभा प्रमोद नायक पूर्व जिला अध्यक्ष अभय नारायण राय आशीष सिंह,राजेश पांडे रामशरण यादव, जितेंद्र पांडे , राजेंद्र शुक्ला,समीर अहमद पिंकू पांडे लक्ष्मी साहू त्रिलोक श्रीवास् गौरव एरी सहित कांग्रेस के नेता मौजूद थे
