
बिलासपुर, कोटा के आमली में विराज कोल वाशरी का विरोध शुरू हो गया है , जनसुनवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे , विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन किया है और जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों के साथ शामिल होने की सहमति दी है , इस कोल वाशरी से 16गांव प्रभावित होंगे यह की फसल और इलाका पूरा प्रदूषित हो जायेगा, कोल वाशरी बड़े राजनीतिक व्यक्ति सम्बंधित बताया जा रहा है , ग्रामीण जबरिया कोल वाशरी की जनसुनवाई से नाराज है , 22तारीख को जनसुनवाई होना है जनसुनवाई के विरोध में 15से 20हज़ार ग्रामीण जनसुनवाई का विरोध करने पहुंचेंगे, विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन किया है ग्रामीणों को विधायक ने भरोसा दिलाया कि वो अपने क्षेत्र की जनता के साथ है कोल वाशरी से खेत खराब होंगे 16 गांव उजड़ जाएगा ग्रामीण अगर कोल वाशरी नहीं चाहते तो कोल वाशरी नहीं खुलेगी भाजपा के पदाधिकारी भी गांव को प्रदूषित होने से बचाना चाहते है इसलिए सब मिल कर जनसुनवाई का विरोध कर रहे है।
