रात को पहुंचे कप्तान सिविल लाइन थाना किया औचक निरीक्षक, टीआई समेत ए एस आई और आरक्षक को एसपी ने दिया इनाम।

 रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

बिलासपुर,निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु रात्रि अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के क्रम में सीसीटीएनएस कक्ष में सीसीटीएनएस ऑपरेटर से प्रणाली अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड संधारण एवं अद्यतन की जांच की गई।

रीडर शाखा में पासपोर्ट सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए गए।

विवेचक कक्ष में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्वयं पुराने लंबित अपराधों की केस डायरी का अवलोकन कर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान उप निरीक्षक अमृत साहू द्वारा वर्ष 2024 के पूर्व से लंबित 13 प्रकरणों का निराकरण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी प्रकार एएसआई मस्तराम कश्यप, एएसआई विष्णु साहू एवं वरिष्ठ आरक्षक वीरेंद्र राजपूत द्वारा पूर्व से लंबित प्रकरणों के प्रभावी निराकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भी कैश रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के दौरान मालखाना प्रभारी द्वारा जप्त माल का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नियमसम्मत संधारण संतोषजनक पाए जाने पर उन्हें भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। हालिया अवधि में—

 • आर्म्स एक्ट के अंतर्गत – 01 प्रकरण

 • धारा 170 बीएनएस – 08 प्रकरण

 • धारा 126 एवं 135(3) बीएनएस – 105 प्रकरण

 • धारा 128 बीएनएस – 02 प्रकरण

 • धारा 129 बीएनएस – 02 प्रकरण

कुल 32 प्रकरणों में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं तथा 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इसके अतिरिक्त विगत 03 दिवसों में 20 गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई है, जिनमें चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराधों में पूर्व में संलिप्त तथा जेल से रिहा होने के पश्चात पुनः आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी भी शामिल हैं।

इस प्रभावी एवं सतत कार्यवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*गांवों में समृद्धि, स्वाभिमान और अवसरों का नया सूर्योदय करेगा…
Cresta Posts Box by CP