
बिलासपुर,नई दिल्ली 17 दिसंबर छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री और रायपुर के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। मुलाकात में दिए गए ज्ञापन में श्री बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर एयरपोर्ट के 4c श्रेणी में उन्नयन हेतु केंद्र सरकार से 300 करोड रुपए का अनुदान मांगा है। अपने पत्र में श्री अग्रवाल ने कहा है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे प्रमुख शहर है और यह पूरा इलाका प्रशासनिक और औद्योगिक गतिविधियों से भरपूर है इस कारण यहां एक सर्व सुविधायुक्त 4सी एयरपोर्ट की अत्यंत आवश्यकता है।
श्री अग्रवाल ने श्री नायडू को यह अवगत कराया कि बिलासपुर में रनवे विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय अपनी 290 एकड़ जमीन देने के लिए सहमत हो चुका है और अब केवल फंड की आवश्यकता है जिसके बाद बिलासपुर में एक सर्व सुविधायुक्त एयरपोर्ट बनकर तैयार हो सकेगा। वर्तमान बिहार 72 सीटर विमान ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसकी की उड़ाने अनियमित और आवश्यकता से बहुत कम है।
