छूटे हुए खसरों को जुड़वाने किसान समिति में आधार कार्ड लिंक कराए, जिला सहकारी बैंक।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा धान विक्री हेतु एकीकृत पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों का ऐग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन हेतु विभिन्न स्तर पर विकल्प उपलब्ध कराये गये है। जिला बिलासपुर में कुल 131624 कृषकों का पंजीयन एकीकृत ऐग्रीस्टेक पोर्टल पर हुआ है। ऐग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीकृत कुछ कृपकों का खसरा एकीकृत पोर्टल पर प्रदर्शित नही हो रहा है, ऐसे कृषकों का खसरा CSC ID से UFR कर एकीकृत पोर्टल में अपलोड किये जाने का कार्य वर्तमान में जिला बिलासपुर के अंतर्गत 114 समितियों के द्वारा किया जा रहा है। उक्त छुटे हुये खसरों का अपडेट किसान स्वयं ही UFR (Update Farmer Request) Module से जोड़ सकता है। जिसका वेब लिंक https://cgfr.agristack.gov.in/farmer-registry-cp/#/ में जाकर Log in as को किसान सलेक्ट कर अपने आधारकार्ड नंबर से आधार लिंक मोबाईल पर OTP प्राप्त कर स्वयं Log In कर सकता है। कृषकों को एकवार स्वयं User ID और पासवर्ड Create करना पड़ेगा। उसके पश्चात छुटे खसरों को जोड़ने हेतु UFR module से स्वयं Request कर सकेगे।

उक्त सुविधा उपलब्ध होने तथा लगातार समिति के अंतर्गत आनेवाले ग्रामों में मुनादी कराने व समिति कर्मचारियों, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमलो के द्वारा संपर्क करने के पश्चात भी आज दिनांक पर लगभग 39800 खसरा अपडेट करने हेतु लंवित है।

अतः सभी किसान भाई शासन द्वारा कृषक हित में दिये गये सुविधा का लाभ उठाते हुये उपरोक्त माध्यम से UFR हेतु लंबित खसरों का समितियों में आधार कार्ड, आधार से लिंक मोवाईल नंबर एवं भूमि विवरण सहित उपस्थित होकर अपने छुटे हुये खसरों को जोड़ करा लेवे, ताकि धान विक्री में कोई परेशान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*“कभी यह मत सोचिए कि आप पीछे रह गए हैं,…
Cresta Posts Box by CP