बिलासपुर चैन स्नैचिंग, चोरी की वारदात बढ़ गई है बाहरी गैंग की दस्तक के असर दिखाई दे रहे है , तमाम तरह की पुलिसिंग के बीच अपराधी सक्रिय है , जिले का ल एन ऑर्डर तो मेनटेन है लेकिन चोरी स्नैचिंग की घटना बाहरी गैंग के दस्तक की ओर इशार करती है, स्नैचर ने छत्तीसगढ़ी में बोल कर भ्रम पैदा करने की कोशिश की है, चोरी की घटना। भी मजबूत रेकी का असर दिख रही है , घटना को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई , चेकिंग और नाकाबंदी की लागतार होटल बस स्टैंड शहर के एंट्री पोस्ट में चेकिंग बंद हो गई इसकी वजह से अपराधी टू वीलर आराम से रेकी करके काम कर रहे है। चोरी की घटना में तो बाहरी गैंग के हाथ होने की संभावना है, पुलिस कप्तान मामले में गम्भीर है सभी थानेदारों को एलर्ट किया है लापरवाही करने पर नाराजगी जाहिर की है।
