जिला गौसेवा आयोग के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की भेट, पैरा परिवहन के लिए किसानों को राशि देने की मांग।

बिलासपुर जिले में गौधाम योजना के लिए पैरादान के लिए सभी ग्राम पंचायत सरपंच को व्यवस्था के दृष्टिकोण से पत्र लिखकर निर्देश दिया गया है कि गौधाम योजना में ग्राम पंचायत के सभी किसान पैरादान करे जिसकी जवाबदेही सरपंचों को दी गई है, लेकिन जनपद पंचायतों में जब गौसेवा आयोग जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे द्वारा सरपंचों की बैठक ली गई है तो सरपंचों ने आयोग के जिला अध्यक्ष  से निवेदन किया है कि गौधाम योजना के लिए हम किसानों को आग्रह कर रहे हैं और वो पैरादान करने तैयार भी हैं,लेकिन उसके परिवहन के लिए पंचायतों को राशि की व्यवस्था नहीं दी गई है जिसे शीघ्रता से उपलब्ध कराने हेतु जिला अध्यक्ष गौ सेवा आयोग  से की गई है जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भेंट कर पंचायतों को राशि प्रदान करने आग्रह किया है ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शीघ्र ही इस राशि प्रदान करने आश्वस्त किया है भेंट करते समय जिला सदस्य महेश ठाकुर भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (…
Cresta Posts Box by CP