बिलासपुर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नगर आगमन के दौरान 6 अलग-अलग एवेन्यू में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें कोनी में नवीन संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण, पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस, राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में राजा रघुराज सिंह के प्रतिमा का अनावरण, पुराना बस स्टैंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित वन्दे मातरम उद्यान का लोकार्पण, साइंस कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में सम्मिलित होंगे, पश्चात न्यू सर्किट हाउस आगमन एवं ततपश्चात लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे, तत्पश्चात रायपुर वापसी ।*
*अतः उपरोक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम के दौरान उस मार्ग में विभिन्न जगहों पर डायवर्सन कर राहगीरों के लिए सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारु आवागमन हेतु सहज मार्ग सुनिश्चित की गई है इन जगहों पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर राहगीर एवं यात्रीगण अपने गंतव्य तक सुगमता पूर्वक पहुँच सकते है।*
