मृतकों को एक करोड़ मुवायजा और घायलों को पचास लाख के मुवायजे की मांग की कांग्रेस ने , घेरा जीएम कार्यालय।

 

बिलासपुर के समीप हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना के मामले में रेलवे प्रशासन द्वारा बरती गई घोर लापरवाही और भर्राशाही रवैए के विरोध मे दिवंगत लोगों के परिजनों एवं घायलों को न्याय दिलाने, रेलवे कर्मियों, खेल मैदानों, सड़कों, कार्यंक्रमों में लगने वाले पंडालों के लिए रेल कर्मचारियों से मनमानी शुल्क वसूली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (शहर/ग्रामीण) एवं कांग्रेसजनो द्वारा रेलवे जीएम कार्यालय बिलासपुर का रैली निकालकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। कांग्रेस ने मृत लोगों के परिजनों कोएक करोड़ मुवायजे के साथ नौकरी देने की मांग की घायलों को पचास लाख मुवायजे की मांग की है।


ज़िला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण /शहर) द्वारा आज 04 नवम्बर की रेल दुर्घटना में मृत एवं घायल लोगो को न्याय दिलाने के लिए जीएम रेल्वे का घेराव कर बड़ा प्रदर्शन किया ।
कांग्रेसजन हाथों में तख्ती लेकर रेल मंत्री की इस्तीफा की मांग करते हुए, मृतकों को न्याय देना होगा , जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेसजन लगभग दोपहर 1.15 बजे जीएम रेल्वे को घेरने के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेसजन कुच किये ,  जीएम रेल्वे कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किए  आरपीएफ के जवान भीड़ को हटाने के लिए हल्का फुल्का लाठी चार्ज भी किये ,जिससे शांतिपूर्वक आंदोलन को उकसाने का कान आरपीएफ के जवान कर रहे थे, जिससे कांग्रेसजनों से बहस बाज़ी भी हुई ,किन्तु कांग्रेस जनो की संख्या  अधिक थी 
कांग्रेसजन कार्यालय के गेट पर खड़े होकर , जीएम मुर्दाबाद , मृतो को न्याय देना होगा जैसे नारे लगाते रहे , किन्तु जीएम की तरफ से कोई भी सक्षम अधिकारी बातचीत के लिए बाहर नही आया तो कांग्रेसजन जीएम कार्यालय के सामने ही चक्का जाम कर दिए और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,सहित अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने लगे ,अचानक चक्का जाम होने से आने जाने वालों कुछ असुविधा होने लगी , जब कांग्रेसजनो के सड़क पर बैठने से रेल प्रशासन में हरकते हुई ,क्योकि पल पल की जानकारी केंद्रीय स्तर पर दिया जा रहा था ,
चक्काजाम के लगभग एक घण्टे बाद डीजीएम सुधीर कांत माथुर , आंदोलन कर्ताओ से मिलने के लिए बाहर आये ,और सड़क पर बैठे कांग्रेसजनों के साथ बैठ कर ज्ञापन लिए और आश्वस्त किया कि आपकी मांगो को ऊपर तक पहुंचाएंगे ।
डीपी विप्र महाविद्यालय की स्टूडेंट का भी देहांत हो गया था , इसलिए घेराव के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुई ।
ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि
रेल्वे का व्यवहार सहयोगात्मक न होकर ,तानाशाह जैसा है रेल ज़ोन के लिए इस शहर ने अपना सब कुछ न्योछावर किया है पर सुविधा और व्यवस्था के नाम पर जनता और यात्री परेशान है जबकि सबसे अधिक आय देने वाला ज़ोन है ,04 नवम्बर की रेल दुर्घटना ने रेल्वे के सभी दावे को झुठला दिया है ,अभी तक जनता को सुरक्षा कवच के नाम गुमराह किया जाता रहा और अडानी की ढुलाई को प्राथमिकता में रखते हुए एक ही ट्रैक में कई कई गाड़ियां चलाई जा रही है जो यात्रियों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ है ,
जब सुरक्षा कवच नही है तो फिर एक ही ट्रैक में कई कई गाड़ी चलाने का आदेश किसने दिया ,आज भी ये अनवरत चल रहा है और यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे है ,
कांग्रेस मांग करती है कि मृतक परिवारों को एक एक करोड़ की मुआवजा एवं एक सदस्य को नियमित नौकरी दी जाए ,साथ ही गम्भीर घायल लोगो को 50-50 लाख की मुआवजा साथ ही सामान्य गम्भीर है उन्हें 10-10 लाख की मुआवजा दी जाए ।
शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने कहा कि रेल प्रशासन का रवैया जनता के अनुकूल नही है इससे पहले भी लोग रेल्वे के व्यवहार से परेशान है ,रेल्वे ने कालोनियों के अप्रोच रोड को बंद कर दिया है ,इसी प्रकार रेल कर्मचारी कोई भी सामाजिक काम अपने घर के सामने टेंट लगा कर करते है तो उनसे 5000 रुपये लिया जाता है सेरसा मैदान केवल अधिकारियों के लिए है जो अंग्रेजियत व्यवस्था को बताता है जबकि नार्थ इंस्टीटूट की स्थिति खेलने लायक नही है रेल प्रशासन को सुधार करने की जरूरत है स्टैंड में आये दिन यात्रियों के साथ बदतमीजी की जाती है क्योंकि पर्याप्त व्यवस्था नही है।
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि बिलासपुर शहर में जितने भी केंद्रीय संस्थान है ,तानाशाह बन चुके है ,चाहे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय हो चाहे रेल्वे या अन्य संस्थान हो ,उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता की सुविधा से कोई लेना देना नही ,रेलवे और केंद्रीय विश्वविद्यालय शुरू विवादित बने हुए है ,किन्तु छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि केंद्रीय मंत्री होते हुए भी ये संस्थाए तानाशाह जैसा व्यवहार कर रहे है ,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू  क्यो मजबूर है समझ से परे है ,जबकि विश्वविद्यालय में छात्र अर्सलान और प्रोफेसर की मौत हो गई कोई एफआरआई नही और रेल दुर्घटना में एक दर्जन मौत होने के बाद भी जिम्मेदारी किसी की नही, क्यो?
ज़िला अध्यक्षग्रामीण विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जावेद मेमन, सिद्धांशु मिश्रा, स्वर्णा शुक्ला,देवेंन्द्र सिंह,विश्वम्भर गुलहरे,भरत कश्यप, ऋषि पांण्डेय,समीर अहमद, अब्दुल इब्राहिम,,किरण कश्यप,साई भास्कर,, विनोद साहू।अरविंद शुक्ला,
, लक्ष्मी नाथ शाहू , नीरज जायसवाल, जितेंद्र पांडे, राजेन्द्र धीवर, , झगरराम सूर्यवंशी, आदित्य दीक्षित, शेख़ निज़ामुद्दीन ,  राजू यादव)  शीतल जायसवाल, मनहरण कौशिक, , परदेशी राज, रामप्रकाश साहू, शिल्पी तिवारी, प्रीति पाटनवार , , मनीष गढ़ेवाल, , जगदीश कौशिक,तिलक नेताम,  सीमा घृतेश,,रजनी आगर, प्रियंका यादव,ओम कश्यप,किशोर घोरे शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*लगातार तीसरे दिन पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक, सड़क व भवन…
Cresta Posts Box by CP