नॉर्थ ईस्ट इंस्ट्यूट, रेलवे परिसर स्टेडियम, बिलासपुर में “श्री सत्य साईं रन एंड राइड” का आयोजन

बिलासपुर,भगवान Sathya Sai Baba के पावन शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत दिनांक 22 फरवरी 2026 को नॉर्थ ईस्ट इंस्ट्यूट, रेलवे परिसर स्टेडियम, बिलासपुर में “श्री सत्य साईं रन एंड राइड” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Sri Sathya Sai Seva Organisation के तत्वावधान में स्वामी जी के सार्वभौमिक संदेश “प्रेम, सेवा और एकता” के प्रसार हेतु आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर, बिलासपुर श्रीमती पूजा विधानी  तथा कलेक्टर बिलासपुर माननीय Sanjay Agrawal की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सेवा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कुल 1263 पंजीकृत प्रतिभागियों में से 1096 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूर्ण की। साथ ही लगभग 312 नागरिक बिना पंजीकरण के भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु लगभग 50 सेवदल सदस्यों ने अनुशासित एवं निस्वार्थ सेवा प्रदान की।

पूरा वातावरण उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा एवं भाईचारे की भावना से ओतप्रोत रहा। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने एक परिवार की तरह सम्मिलित होकर स्वामी  के संदेश “Love All, Serve All” को चरितार्थ किया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सेवदल सदस्यों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,रायपुर में 24 से 27 फरवरी तक कान्यकुब्ज ब्राम्हण प्रीमियर…
Cresta Posts Box by CP