
भारत निर्वाचन आयोग ने अन्य राज्यो की तरह छत्तीसगढ़ में भी एस आई आर ( special intensive revision ) विशेष गहन पुनरीक्षण लागू कर दिया है ,
ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि SIR के नाम पर बिहार में जो कुछ किया गया है,उसे देखते हुए मुस्तैद होकर बीएलओ के साथ साथ कांग्रेस के बीएलए को भी डोर टू डोर जाना होगा। जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिल्हा,तखतपुर, सकरी,तिफरा,बेलतरा, सीपत,मस्तूरी,बेलतरा ग्रामीण रतनपुर,कोटा और बेलगहना ब्लॉकों में प्रभारी बनाये गए है ,
भारत निर्वाचन ने बीएलओ के माध्यम से घर – घर में परिगणना फार्म वितरण करा रहा है ,जिसे भरने के लिए तीन वर्ग में विभाजित किया गया और उनके लिए अलग अलग नियम निर्धारित है ।
विजय केशरवानी ने बताया कि 1
जन्म 01/07/1987 से पूर्व हुआ है तो उन्हें स्वयं का कोई भी दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करना होगा,
2
किसी का जन्म 01/07/1987 से 02/12/2004 के बीच हुआ है तो एक दस्तावेज स्वयं का और दूसरा दस्तावेज माता-पिता का होना अनिवार्य होगा । कम से कम दो दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करना होगा ।
यदि जन्म 02/12/2004 के बाद हुआ है तो उन्हें तीन दस्तावेज जमा करना होगा जिसमें एक स्वयं का ,दूसरा माता का और तीसरा दस्तावेज पिता का होना अनिवार्य है।
विजय केशरवानी ने कहा कि इनमें से कोई भी दस्तावेज आवश्यकता नुसार जमा करना
पड़ेगा ।
*दस्तावेजों की सूची*
1. केंद्र सरकार/ राज्य सरकार / PSU के नियमित कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र या पेंशन कार्ड
2. भारत में 01/07/1987 से पूर्व सरकार/बैंक/LIC/डाकघर/PSU या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र/ दस्तावेज/ पहचान पत्र
3. जन्म प्रमाण पत्र
4. पासपोर्ट
5. मूल निवास प्रमाण पत्र
6. 10 वीं बोर्ड की अंक तालिका मय प्रमाण पत्र
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
8. अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति प्रमाण पत्र
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो)
10. राज्य/ स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर
11. सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/ गृह आवंटन प्रमाण पत्र
SIR के माध्यम से
मृत व्यक्तियों के नाम हटाना।
2 स्थायी रूप से निवास बदलने वालो का नाम हटाना ।
3 किसी मतदाताक दो स्थानों पर पंजीकरण हो उसे निरस्त करना।
4 फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना ।
शुद्ध ,स्वच्छ व पारदर्शी मतदाता सूचियों का निर्माण करना।
फार्म भरने के लिए दो नवीनतम फोटो पासपोर्ट साइज आवश्यक है जिसका बैक ग्राउंड सफेद होना अनिवार्य है,
विजय केशरवानी ने कहा कि
निर्वाचन आयोग आज सन्देह के घेरे में है और छत्तीसगढ़ में भी SIR लागू किया गया है ,ऐसे में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना होगा ताकि कोई योग्य मतदाता का नाम न छूटे , न कटे,साथ ही इस बात पर भी गौर करना होगा कि बीएलओ द्वारा निर्वाचन आयोग या सत्ता पक्ष के दबाव में किसी का भी नाम जिसके पास वैध दस्तावेज उपलब्ध है ,नाम न कटने पाए ,इसके बीएलए के अतिरिक्त सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को अपने आसपास के लोगो को जागरूक करना है कोई दस्तावेज की कमी है तो उन्हें उपलब्ध कराने में मदद करे ।
विजय केशरवानी ने कहा कि निर्वाचन आयोग जिस उद्देश्य से SIR लागू किया है ,वह निष्पक्ष हो ,और बीएलओ को घर घर जाकर ही परिगणना फार्म देनाहै और प्रत्येक व्यक्ति को अपने फार्म का छायाप्रति जरूर रखना ताकि आपके नाम को कोई भी कारण बता कर विलोपित न किया जा सके ।
विजय केशरवानी ने कहा कि सभी ब्लॉक प्रभारी अपने अपने ब्लॉक अध्यक्ष, समन्वयक ,और जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से सम्पर्क करने के बाद बीएलए बनाये ।
