
बिलासपुर, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शहर के चहल पहल वाले इलाके में संदिग्धों की चेकिंग और अलर्ट ‼️ के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस के अधिकारी रेलवे स्टेशन , एयरपोर्ट हाईकोर्ट , बस स्टैंड , और होटल प्रतिष्ठान , भीड़भाड़ इलाके में फुट पेट्रोलिंग , सभी संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रख लगातार चेकिंग की जा रही है संदिग्ध पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। ऐतिहातन पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध के रोकथाम में मदद मिलेगी, जिले में एसएसपी रजनेश सिंह ने अपराधियों पर नकेल कसी हुई है, प्रिवेंशन ऑफ क्राइम की ये पुलिसिंग शहर के साथ लोगो की सुरक्षा के लिए अहम है। गोली कांड की घटना साथ वीवीआईपी मूमेंट भी प्रदेश में होने वाला है इसके मद्देनजर एसएसपी रजनेश सिंह हर थाना क्षेत्र के साथ रेल्वे हाईकोर्ट जैसे जगहों पर सरप्राईज चेकिंग के निर्देश दिए है।
