सर्व आदिवासी समाज ने राज्य स्थापना पर कलेक्ट्रेट के पास छत्तीसगढ़ महतारी की कि पूजा अर्चना।

बिलासपुर, सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट के पास छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की , सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बन गया लेकिन अभी भी छत्तीसगढ़ियों को पूरा हक नहीं मिला है, आज भी राजनीतिक सामाजिक रूप से पिछड़ा है , बाहरी लोगों ने छत्तीसगढ़ियों का हक मार लिया है, इसके लिए सरकार समेत सभी को सोचना पड़ेगा , लोकल लोगो को उनका हक मिले इसके लिए प्रयास करना होगा सामाजिक रूप ने पिछड़े लोगों को उनका हक देना होगा, बाहरी लोगों के वर्चस्व से लोकल लोगो का हित मारा जा रहा है। लोकल लोगो के हक के लिए स्थाई मंच और एक जुटता की आवश्यकता है सभी छत्तीसगढ़ियों को सभी वर्ग कें लोगो को छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में आना पड़ेगा तभी छत्तीसगढ़ियों का विकास होगा। छत्तीसगढ़ महतारी को याद करने, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते, सूरज मरकाम, आयुष राज , मनोज मरावी शुभम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंपा.. बाबा गुरू घासीदास का…
Cresta Posts Box by CP