
बिलासपुर , घोंघा बाबा मंदिर में बाबा खाटू श्याम का 15वा श्री श्याम महोत्सव मनाया जाएगा तीन दिवसीय इस श्याम महोत्सव में बाबा का भव्य दरबार सजेगा , दिव्य दर्शन बाबा के होंगे छप्पन भोग के प्रसाद के साथ बाबा का दरबार सजेगा भाटापारा के पलाश शर्मा बाबा श्याम के भजनों से श्रद्वालुओं को श्याममय बनाएंगे , हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा श्याम के। वार्षिक उत्सव को जोर शोर से मनाने की तैयारी है, खाटू श्याम के भक्तों को इस बार भी खाटू श्याम के अलौकिक दर्शन भी होंगे और बाबा का आशीर्वाद भी मिलेगा मंदिर समिति के कमल सोनी ने बताया कि घोंघा बाबा मंदिर समिति के पदाधिकारी पूरे मन से लगे है, तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में भक्तों के बैठने और भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई है
