मस्तूरी गोलीकांड ,बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ,सात आरोपी गिरफ्तार ,वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की कोशिश, एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपियों को पकड़ने बनाई थी छह टीम, किया मामले का खुलासा।

बिलासपुर , मस्तूरी गोली कांड में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है, आरोपी विश्वजीत अनंत अपने दो भाइयों और  अपने दोस्त अरमान उर्फ बालमजीत , चाहत उर्फ विक्रमजीत ने अपने दो दोस्त मुस्तकीम उर्फ नफीस, मतीन उर्फ मोंटू सहित दो नाबालिग के साथ नितेश सिंह , चन्द्रशेखर सिंह , राजू सिंह की हत्या की योजना बनाई है पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई का जिसमें राजनीतिक और जमीन विवाद भी शामिल है लम्बे समय से दोनों के बीच विवाद था , हत्या कांड दो नाबालिग को  आरोपियों ने इसलिए रखा था ताकि हत्याकांड से बारी हो जाए , घटना से पहले विश्वजीत अनंत ने रेकी कर पता किया था कि नितेश, चंद्रशेखर और राजू कब कहा पर मिलते है , मामले में एसएस पी राजनेश सिंह की सक्रियता आरोपी को पकड़ने खास रही , सायबर सेल और ग्रामीण ए एस पी ने की भी तारीफ एसएस पी ने की कम समय में बिलासपुर पुलिस ने अपराधीयो को पकड़ा है आरोपी घटना के बाद बलौदा बाजार की याद दिलाते हुए रिल भी बनाए , मतलब मस्तूरी की घटना वर्ग संघर्ष को भी बताता है, आरोपियों से दो देशी पिस्टल एक देशी कट्टा मोबाइल और कारतूस जप्त किया गया है। एसएस पी ने मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया और साफ संदेश दिया कि दहशतगर्दी की कोई जगह नहीं है कानून व्यवस्था किसी को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,रायपुर 29 अक्टूबर 2025/जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं…
Cresta Posts Box by CP