

बिलासपुर, क्रांति सेना के अमित बघेल के खिलाफ सिन्धी समाज और अग्रवाल समाज में मोर्चा खोला दिया है दोनों समाज ने क्रांति सेना के अमित बघेल पर कार्रवाई की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावानी दी है अग्रवाल समाज की ओर से सुनील संथालिया, मनीष अग्रवाल, शिव अग्रवाल सहित समाज के लोग मौजूद थे अग्रवाल समाज ने विज्ञप्ति में कहा है कि अग्रसेन महराज श्री राम के वंशज हैं उनको चोराह लबरा बोलना गलत है समाज इसके खिलाफ है, सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई है महराजा अग्रसेन के सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार राज्योत्सव में सम्मान देती है, केंद्र सरकार ने डॉक टिकट जारी किया है ऐसे में उनके खिलाफ टिप्पणी निंदनीय है,
सिंधी समाज की महिलाएं और पुरुष अपने भी कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने क्रांति सेना के अमित बघेल के मुरादाबादनारे लगाए अमित बघेल पागल है के नारे लगाए , ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की समाज के लोग ने क्रांति से सीनेट के खिलाफ आक्रोश दिखाया, कहा कि क्रांति सेना की ऐसी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमारे झूलेलाल महाराज के खिलाफ टिप्पणी की गई है हम लोग मूलतः सिंध प्रांत के है विभाजन के बाद हम अपना प्रान्त छोड़ कर भारत में आर गए अपनी ईमानदारी मेहनत से हमने सब बनाया हमारा योगदान आज़ादी की लड़ाई में भी राहर है, ऐसे में धार्मिक भावना को आहत करना आपत्तिजनक है इसका विरोध करते है और अमित बघेल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते है। क्रांति सेना के खिलाफ आए सिंधी समाज के लोगों ने ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र में कलेक्ट्रेट में ड्रोन उड़ा कर अपने आंदोलन को रिकॉर्डिंग भी की।
