
छत्तीसगढ़ राज्य का अर्थ केवल रायपुर दुर्ग भिलाई नहीं यह साबित करने का आदर्श मौका
25 सालों में छत्तीसगढ़ का विकास रायपुर के आसपास ही केंद्रित रहा
हवाई सुविधा जन आंदोलन के 6 साल पूरे धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन हुआ
बिलासपुर 26 अक्टूबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति में हवाई सुविधा महा धरना जन आंदोलन के 6 साल पूरे होने के अवसर पर बिलासा दाई मठ पर धरना और वहां से नेहरू चौक तक रैली निकाल कर प्रदर्शन का आयोजन किया।
प्रदर्शन के बाद कलेक्टर बिलासपुर के मार्फत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वह अपने 1 नवंबर को होने वाले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290 एकड़ जमीन वापसी और 500 करोड अनुदान की घोषणा करके यह साबित करें कि छत्तीसगढ़ राज्य में बिलासपुर क्षेत्र का भी उतना ही महत्व है। छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए रायपुर दुर्ग भिलाई क्लस्टर के बाहर भी विकास कार्य होना आवश्यक है और एक 4c एयरपोर्ट शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग पर्यटन सभी क्षेत्रों में विकास के द्वार खोलेगा।
तय कार्यक्रम के अनुसार हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित वहां धरना आंदोलन जूना बिलासपुर पचरी घाट स्थित बिलासा दाई केवट के मठ में किया गया और बड़ी संख्या में विभिन्न जन संगठनों और समाज के लोगों ने इसमें भागीदारी की। विशेष रूप से जिला निषाद समाज महिला निषाद समाज, जिला अधिवक्ता संघ, बिलासपुर जिला सिंधी समाज , सिख समाज, सत्व ब्राह्मण समाज, बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर कांग्रेस, बोदरी नगर पंचायत पार्षद दल हसदेव बचाओ समिति ,आदर्श युवा मंच, हिंदुस्तान युवा मंच और जूना बिलासपुर के नागरिक और
कार्यकर्ता विशेष रूप से आंदोलन में शामिल हुए।
आज करीब 1 घंटे से अधिक समय बिलासा दी के मैथ पर धरना देने के बाद रैली हतरी पर जूना बिलासपुर होते हुए जवाली पुल सदर बाजार गोल बाजार के रास्ते महा धरना स्थल पहुंची और उसके पश्चात आगे चलते हुए नेहरू चौक तक रैली ने अपना मार्ग पूरा किया। पूरे रास्ते रैली में शामिल लोग सी से 290 एकड़ जमीन की वापसी बिलासपुर में 4c एयरपोर्ट और देश के चार महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग करते रहे। नेहरू चौक पर प्रशासन के द्वारा तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जो कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से दिया गया है उसे विधिवत ग्रहण किया। इस पूरे रास्ते हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति द्वारा जन जागरण अभियान का पर्चा वितरण भी लगातार दोनों तरफ दुकानों में किया जाता रहा।
आज के आंदोलन में सम्मिलित प्रमुख व्यक्तियों में मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया बिलासपुर के पूर्व महापौर रामशरण यादव बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे और विजय केसरवानी अधिवक्ता संघ के चंद्रशेखर बाजपेई देवाशीष धारा लकी यादव विनोद यादव, घनश्याम चतुर्थी, कमल सिंह ठाकुर, राकेश देवांगन, मनोज चौबे, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता जसवीर सिंह चावला नरेंद्र बॉलर, चंद्र प्रदीप बाजपेई
प्रमोद नायक राजेंद्र शुक्ला शिवा मिश्रा सुधांशु मिश्रा स्वप्निल शुक्ला रविंद्र सिंह ठाकुर राघवेंद्र सिंह
पूर्व एवं वर्तमान पार्षद स्वर्ण शुक्ला प्रियंका यादव रामा बघेल
निषाद समाज के परशुराम केवट बद्री प्रसाद केवट बिंदु निषाद कमल निषाद कुंज राम निषाद राजकुमार निषाद चंदन कुमार केवट,
सिंधी समाज के प्रकाश बहरानी अमर बजाज मनोहर खटवानी, किशोर गेमनानी विनोद मेघानी पी एन बजाज उमेश भावनी पुरुषोत्तम हरि रामानी मुरली तोलानी जगदीश सनातनी, सिख समाज से असितपाल सिग, पप्पू गंभीर , मनजीतसिंह अरोरा जसबीर सिंग चावला रणजीत सिंग खनूजा,
ब्राह्मण समाज से कृष्ण मुरारी दुबे सीमा तिवारी आशा दुबे वीरेंद्र दुबे आदि भी शामिल हुए।
भी आंदोलन में शामिल हुए। चकरभाठा बोदरी का एयरपोर्ट बनने से भारी विकास होने की संभावना को देख बोदरी नगर पंचायत में भी इस आंदोलन के लिए लोग लगातार सक्रिय रहे हैं । आज बोदरी नगर पंचायत के विजय वर्मा और पार्षद गण फिरतुराम बनवारे,रामेश्वर ध्रुव, अभिमन्यु मरावी,मणि यादव आदि उपस्थित रहे।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सीमा पांडे निंलेश मंडेवार महेश दुबे टाटा देवेंद्र सिंह ठाकुर बद्री यादव समीर अहमद बबला अशोक भंडारी मनोज श्रीवास केशव गोरख दीपक कश्यप अनिल गुलहरे रणजीत सिंह खनूजा शिवा मुदलियार मनोज तिवारी पंकज सिंह संतोष पीपलवा आशुतोष शर्मा शेख अल्फाज मोहन जायसवाल चंद्र प्रकाश जायसवाल मजहर खान राकेश केसरी प्रतीक तिवारी नीरज सोनी तरेंद्र यूसराठे अभिमन्यु सिंह रामेश्वर सिंह चंद्रमणि यादव अविनाश बॉलर, शुभम जायसवाल रोशन जायसवाल विशाल सोनकर आनंद आकाश वीरू शर्मा विवेक शुक्ला जीतू नामदेव सालघु केवट राहुल शुक्ला संजय शिव ठाकुर निर्मल चंद्र चंद्र प्रकाश सोनी अरुण गुप्ता उत्तम यादव आदेश पांडे समारोह केवट रंजीत मोटू सुल्तान अंकित क्रश संजू बना मोइन मिर्जा अखिल अली साबर अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
