
बिलासपुर, कांग्रेस में गुटबाजी कभी खत्म नहीं हो सकती , जिला अध्यक्ष ओबीसी से बनेगा शहर में सामान्य को जगह मिलेगी , ऐसा कयास लगाया जा रहा है और ये केवल कयास है प्रभारी उमंग सिंगार ने भी कहा था जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी, कांग्रेस अभी ईमानदारी से अध्यक्ष नहीं बना पाई तो आगे और नहीं बना पाएगी , फूल छाप कांग्रेसियों को कमान देकर कांग्रेस संघटन मजबूत करने का दावा करती रही है , कांग्रेस की आज जो बुरी स्थिति हैं वो फूल छाप कांग्रेसियों के कारण है , भाजपा नेताओं की मदद से पार्टी चलाने के साथ जीतते हारते है , जनता के मुद्दे भी भाजपा नेताओं के कहने पर कांग्रेसी उठाते रहे है , ईमानदारी से अध्यक्ष बनेगा तो पार्टी का भला होगा कुछ जो अपने आप को जिला अध्यक्ष अपने आकाओं के कारण मान चुके है वो अभी से पार्टी के कार्यकर्ता से सीधे मुंह बात नहीं कर रहे है, पुराने को भी जगह दिए जाने की बात जो रही है, जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोक सभा और विधानसभा में कांग्रेस को हराने काम किया वो भी जिला अध्यक्ष बनना चाहते है, प्रभारी ने दिल्लीए वेणु गोपाल को नाम दे दिया है , राहुल गांधी का कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में अच्छा प्रयास है लेकिन इसमें अपने कार्यकर्ता को बैठाने की चाह में कही स्थानीय नेता राहुल की नीति का भट्टा न बैठा दे, दिल्ली में अभी सभी ऑब्जर्वर और नेताओं की बैठक नहीं हुई है,कुछ गुरुवार को मिल लिए कुछ को रुकने के लिए कहा गया है, जिला अध्यक्ष मेरिट पर बनाने की कोशिश कांग्रेस की है इसमें सफलता कितनी कांग्रेस को मिलती है ये नियुक्ति के बाद पता चलेगा, जिला अध्यक्ष केलिए , दिलीप लहरिया,आशीष सिंह, प्रमोद नायक , एक मात्र महिला किरण तिवारी,लक्ष्मी साहू ,कृष्ण कुमार यादव, नीरज जायसवाल,सहित और भी दावेदार है शहर में , शैलेश पांडे,महेश दुबे, नरेंद्र बोलर,शैलेन्द्र जायसवाल,राजकुमार तिवारी सुधांशु मिश्रा , शिव मिश्रा सहित कई दावेदार है। सभी दावेदार अपने अपने लिए लॉबिंग करा रहे है , लेकिन लॉबिंग से नहीं उमंग की रिपोर्ट से जिला अध्यक्ष बनेगा, रायपुर के प्रभारी को गड़बड़ी के कारण हटाया गया, गुजरता के शक्ति सिंह गोहिल को अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के दबाव के कारण हटाया गया इससे उम्मीद है कि जिला अध्यक्ष बनाने मे किसी की चलेगी नहीं, यदि पार्टी मेन को अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो कांग्रेस का फिर बेड़ा गर्क है।
